पलानीस्वामी ने ज्यादा सीटें नहीं छोड़ी

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु में दोनों प्रादेशिक पार्टियां किसी स्थिति में अपनी बनी बनाई जमीन राष्ट्रीय पार्टियों के लिए छोड़ने को तैयार नहीं हैं। डीएमके ने तमाम दबाव के बाद कांग्रेस को 25 की जगह 28 सीटें देने पर सहमति जताई तो दूसरी ओर अन्ना डीएमके ने किसी हाल में भाजपा को 30 से ज्यादा सीट नहीं देने का फैसला किया है। हालांकि यह भी भाजपा की सीट में 50 फीसदी की बढ़ोतरी है। 2021 के चुनाव में भाजपा 20 सीटों पर लड़ी थी और चार पर जीती थी। दूसरी ओर कांग्रेस 25 पर लड़ी थी और 18 सीटों पर जीती थी। बहरहाल, तमिलनाडु में एनडीए का नेतृत्व कर रही अन्ना डीएमके ने 170 सीटों पर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया है और यह तय हुआ है कि ई पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि राज्य में 234 सीटें हैं, जिनमें से 170 पर अन्ना डीएमके लड़ेगी और बाकी 64 सीटें भाजपा व अन्य सहयोगी पार्टियों में बंटेंगी। बताया जा रहा है कि एक से दो दिन में इस पर मुहर लग जाएगी। भाजपा को 30 सीट देने के बाद बची हुए सीटें में से 17 सीटें अंबुमणि रामदॉस के नेतृत्व वाले पीएमके को मिलेंगी। वीके शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरण की पार्टी एएमएमके को नौ सीटें देने का फैसला हुआ है। कांग्रेस के पूर्व नेता जीके वासन की तमिल मनीला कांग्रेस के लिए तीन सीटें छोड़ी जा रही हैं। इन पार्टियों के अलावा कुछ छोटी सहयोगी पार्टियां हैं। उनके लिए भी कुछ सीटें छोड़ी जा रही हैं लेकिन वे अपने चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़ेंगे। उनको अन्ना डीएमके या भाजपा में से किसी के चुनाव चिन्ह पर लड़ना होगा। फिल्म स्टार थलपति विजय के गठबंधन से बाहर होने और अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद एनडीए में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया है।


Previous News Next News

More News

भारत का कबड्डी में ‘गोल्डन डबल’, पुरुष और महिला टीमों ने फ़ाइनल में ईरान को हराया

September 26, 2026

भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी फ़ाइनल में शनिवार को ईरान को हराकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पुरुषों के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों में अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया। महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर…

‘लस्ट स्टोरीज़ 3’: कामना के उस पार

September 26, 2026

सभी कहानियों को साथ रखिए तो एक दिलचस्प बात सामने आती है कि सेक्स इच्छा की शुरुआत नहीं है। इच्छा उससे बहुत पहले शुरू हो चुकी होती है। शायद यही वह बिंदु है, जहां ओशो की सोच प्रासंगिक हो जाती है। ओशो ने सेक्स को केवल दबाने या भोगने की वस्तु के रूप में देखने…

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

logo