नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

इस बीच शुक्रवार को सीपीआई माले की छात्र ईकाई आईसा की नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंच गईं। हालांकि उनके प्रदर्शन के ऐलान के बाद जंतर मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। बैरिकेड्स के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों में भर कर ले गई। सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी वहां मौजूद थे। उन्हें और मशहूर वकील प्रशांत भूषण को पुलिस ने हिरासत में लिया।


Previous News Next News

More News

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर डीयू की छात्राओं ने मार्च निकाला

September 25, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न कॉलेजों की कई छात्राओं ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में शुक्रवार को मार्च निकाला। यह मार्च 17 वर्षीय एक लड़की के साथ आस्था कुंज पार्क में कथित दुष्कर्म की घटना के बाद निकाला गया। छात्राओं ने कमला नेहरू कॉलेज के गेट से मार्च शुरू किया। उन्होंने ‘हम औरतें…

logo