विपक्ष फिर लाएगा महाभियोग

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष एक बार फिर महाभियोग लाने की तैयारी कर रहा है। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ अखबार में चुनाव आयोग के कामकाज में ज्ञानेश कुमार की मनमानी की रिपोर्ट छपने के बाद विपक्षी पार्टियों ने उनके ऊपर हमला किया है। जानकार सूत्रों के हवाले से खबर है कि अगले दो हफ्ते के भीतर विपक्ष की ओर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने का नोटिस दिया जा सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग नोटिस दिया था लेकिन लोकसभा में वह प्रस्ताव खारिज हो गया था। हालांकि राज्यसभा प्रस्ताव अब भी लंबित है। विपक्ष के जानकार सूत्रों के मुताबिक, इस बार भी महाभियोग प्रस्ताव कांग्रेस की ओर से ही दिया जाएगा। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों से बात की है। संभावना जताई गई है कि इसे अगले दो हफ्ते में पेश किया जाएगा।

इस बीच ज्ञानेश कुमार का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा है, जहां एक वकील ने भारत के अटॉर्नी जनरल को पत्र लिखकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना कार्रवाई चलाने की मांग की है। हालांकि अवमानना कार्रवाई करने की मंजूरी मिलने की संभावना नहीं है। लेकिन किसी न किसी रूप में यह मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने उठेगा। गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ी याचिका को दो जजों की बेंच ने चीफ जस्टिस को भेज दिया है।

आज पूरे देश में कांग्रेस का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ही राहुल गांधी नहीं बैठने वाले हैं। उन्होंने अपनी पार्टी को सड़क पर उतरने का निर्देश दिया है। कांग्रेस पार्टी शुक्रवार, 25 सितंबर को सभी राज्यों में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने सभी राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे 25 सितंबर को अपने राज्य चुनाव आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालें। इसके तीन दिन के बाद जिला स्तर तक इसी तरह का प्रदर्शन होगा।

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि राज्यों में प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उन्हें पद से हटाने की मांग की जाएगी। प्रदर्शन के दूसरे चरण में, सभी जिला कांग्रेस कमेटी 28 सितंबर को अपने अपने जिला कलेक्टर कार्यालयों तक इसी तरह के विरोध मार्च निकालेंगी।


Previous News Next News

More News

सीईसी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान गौरव गोगोई हिरासत में

September 25, 2026

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेड से आगे जाने की कोशिश करने पर कांग्रेस की असम इकाई के प्रमुख गौरव गोगोई और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोगोई के नेतृत्व…

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

September 25, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा की ओर मार्च करने से रोके जाने पर पुलिस से उनकी झड़प हो गई। शुक्रवार को भारी बारिश के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के उत्तर…

उत्तर प्रदेश के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: योगी

September 25, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों की गुणवत्ता, मजबूत सप्लाई चेन और उद्यमियों की विश्वसनीयता पर आज पूरी दुनिया को भरोसा है। प्रदेश दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात कर रहा है। योगी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड…

संरा में नेतन्याहू ने कहा, हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका

September 25, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासभा के चल रहे सत्र में गुरूवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से सफलतापूर्वक रोका है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों को नष्ट करना कठिन काम था, लेकिन उनके लिए यह बेहद जरूरी था, क्योंकि ऐसा न करने पर सभी…

विपक्ष क्या साझा आंदोलन करेगा?

September 25, 2026

विपक्षी पार्टियों को एक के बाद एक ऐसे मुद्दे मिल रहे हैं, जिन पर वह साझा आंदोलन करे तो सरकार के खिलाफ नाराजगी को दिशा दे सकता है। ताजा मामला चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर हुए खुलासे का है। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने एक खोजी रिपोर्ट में बताया है कि मतदाता…

logo