संरा में नेतन्याहू ने कहा, हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका

Categorized as समाचार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के चल रहे सत्र में गुरूवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से सफलतापूर्वक रोका है।

उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों को नष्ट करना कठिन काम था, लेकिन उनके लिए यह बेहद जरूरी था, क्योंकि ऐसा न करने पर सभी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा था।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयानों का समर्थन और अमेरिका को इजराइल का सबसे बड़ा साझेदार बताते कहा कि इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर किया है।

Also Read : त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट

इजराइली प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका देश इस समय हमास, हिजबुल्लाह, हूती, ईरान तथा इराक, सीरिया और फलस्तीन के विभिन्न गुटों के खिलाफ “सात मोर्चों” पर एक साथ लड़ाई लड़ रहा है।

वेस्ट बैंक में इजराइली नागरिकों की हिंसा पर सफाई देते हुए उन्होंने इसे महज कुछ असामाजिक तत्वों की हरकत बताया और संघर्ष में फलस्तीनी मौतों के आंकड़ों को खारिज किया।

इसके साथ ही, उन्होंने अपने देश के खिलाफ टिप्पणी करने वालों और न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने वालों को अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए।

श्री नेतन्याहू भाषण की शुरुआत के दौरान व्यापक विरोध देखने को मिला। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, कई देशों के प्रतिनिधिमंडल असेंबली हॉल से बाहर निकल गए, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए नेतन्याहू ने उन्हें “नैतिक कायर” करार दिया।

Pic Credit : UNI


Previous News Next News

More News

सीईसी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान गौरव गोगोई हिरासत में

September 25, 2026

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेड से आगे जाने की कोशिश करने पर कांग्रेस की असम इकाई के प्रमुख गौरव गोगोई और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोगोई के नेतृत्व…

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

September 25, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा की ओर मार्च करने से रोके जाने पर पुलिस से उनकी झड़प हो गई। शुक्रवार को भारी बारिश के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के उत्तर…

उत्तर प्रदेश के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: योगी

September 25, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों की गुणवत्ता, मजबूत सप्लाई चेन और उद्यमियों की विश्वसनीयता पर आज पूरी दुनिया को भरोसा है। प्रदेश दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात कर रहा है। योगी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड…

संरा में नेतन्याहू ने कहा, हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका

September 25, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासभा के चल रहे सत्र में गुरूवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से सफलतापूर्वक रोका है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों को नष्ट करना कठिन काम था, लेकिन उनके लिए यह बेहद जरूरी था, क्योंकि ऐसा न करने पर सभी…

विपक्ष क्या साझा आंदोलन करेगा?

September 25, 2026

विपक्षी पार्टियों को एक के बाद एक ऐसे मुद्दे मिल रहे हैं, जिन पर वह साझा आंदोलन करे तो सरकार के खिलाफ नाराजगी को दिशा दे सकता है। ताजा मामला चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर हुए खुलासे का है। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने एक खोजी रिपोर्ट में बताया है कि मतदाता…

logo