उत्तर प्रदेश के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: योगी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों की गुणवत्ता, मजबूत सप्लाई चेन और उद्यमियों की विश्वसनीयता पर आज पूरी दुनिया को भरोसा है।

प्रदेश दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात कर रहा है। योगी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। इस बार 90 देशों से 600 से अधिक विदेशी खरीदार और 2400 से अधिक एग्जीबिटर्स हिस्सा ले रहे हैं।

दोनों नेताओं ने एक ही ई-कार्ट से ट्रेड शो का अवलोकन किया और उद्यमियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अपनी जड़ों से जुड़कर दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है, दुनिया उसे फॉलो करती है। यूपी ट्रेड शो ट्रेडिशन और टेक्नोलॉजी, हेरिटेज और इनोवेशन के संगम का उदाहरण है।

Also Read : संरा में नेतन्याहू ने कहा, हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका

उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए अमित शाह ने ही परंपरागत उद्यमों की ताकत को पहचाना था और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की सोच दी थी। टैलेंट और ट्रेडिशन को टेक्नोलॉजी से जोड़कर स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल ब्रांड बनाया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 79 उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है और 75 नये उत्पादों के लिए आवेदन किया गया है।

भदोही के कालीन, मुरादाबाद के पीतल, कन्नौज के इत्र और बनारस की सिल्क साड़ियां अब करोड़ों के कारोबार वाले ब्रांड बन चुकी हैं। एक्सप्रेसवे, हाईवे, एयरपोर्ट और फ्रेट कॉरिडोर ने बाजार तक पहुंच आसान की है। ट्रेड शो में जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और बेलारूस पार्टनर कंट्री हैं। उनके विशेष पवेलियन लगे हैं। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि के बाद सीएम ने अमित शाह को फिरोजाबाद के ओपल ग्लास से बनी राधा-कृष्ण प्रतिमा भेंट की और ‘एक जनपद एक व्यंजन’ पोर्टल का शुभारंभ किया।

Pic Credit : UNI


Previous News Next News

More News

सीईसी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान गौरव गोगोई हिरासत में

September 25, 2026

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेड से आगे जाने की कोशिश करने पर कांग्रेस की असम इकाई के प्रमुख गौरव गोगोई और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोगोई के नेतृत्व…

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

September 25, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा की ओर मार्च करने से रोके जाने पर पुलिस से उनकी झड़प हो गई। शुक्रवार को भारी बारिश के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के उत्तर…

उत्तर प्रदेश के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: योगी

September 25, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों की गुणवत्ता, मजबूत सप्लाई चेन और उद्यमियों की विश्वसनीयता पर आज पूरी दुनिया को भरोसा है। प्रदेश दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात कर रहा है। योगी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड…

संरा में नेतन्याहू ने कहा, हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका

September 25, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासभा के चल रहे सत्र में गुरूवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से सफलतापूर्वक रोका है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों को नष्ट करना कठिन काम था, लेकिन उनके लिए यह बेहद जरूरी था, क्योंकि ऐसा न करने पर सभी…

विपक्ष क्या साझा आंदोलन करेगा?

September 25, 2026

विपक्षी पार्टियों को एक के बाद एक ऐसे मुद्दे मिल रहे हैं, जिन पर वह साझा आंदोलन करे तो सरकार के खिलाफ नाराजगी को दिशा दे सकता है। ताजा मामला चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर हुए खुलासे का है। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने एक खोजी रिपोर्ट में बताया है कि मतदाता…

logo