तो योगी सरकार में फेरबदल होगी

Categorized as राजनीति

ऐसा बहुत कम होता है कि एक बार सरकार गठन के बाद पांच साल के कार्यकाल में उसमें फेरबदल नहीं हो। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार का गठन मार्च 2022 में हुआ था और अभी चार साल बाद तक इसमें कोई बड़ी फेरबदल नहीं हुई। एकाध मंत्रियों के विभागों में बदलाव या समायोजन की बात छोड़ दें तो कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। सोचें, योगी की पहली सरकार में कम से कम तीन बड़े बदलाव हुए थे। 2017 में सरकार गठन के बाद अगस्त 2019 में पहला बड़ा बदलाव हुआ था। कई मंत्री शामिल किए गए थे और कई लोगों के विभाग बदले गए थे। इसके बाद मई 2020 में सीमित बदलाव हुआ और 2021 के सितंबर में यानी 2022 के चुनाव से ठीक पहले बड़ा बदलाव हुआ था। दूसरी सरकार में इस तरह का एक भी बदलाव नहीं हुआ। अब कहा जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार का पहला और संभवतः अंतिम बदलाव होने जा रहा है।

ध्यान रहे इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कई बार दिल्ली का दौरा किया। जितनी बार वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलते थे उतनी बार चर्चा होती थी कि लखनऊ लौटते ही फेरबदल करेंगे। लेकिन कर नहीं पा रहे थे। अब जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की सहमति से वे सरकार में फेरबदल करने वाले हैं। बीते शुक्रवार को लखनऊ में एक अहम बैठक हुई, जिसमें भाजपा और संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। संघ की ओर से भाजपा के साथ समन्वय का काम देख रहे अरुण कुमार भी इस बैठक में शामिल हुए। कहा जा रहा है कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए बदलाव होंगे। यूजीसी की नियमावली को लेकर सवर्ण जातियों के विरोध और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ माघ मेले में हुए घटनाक्रम का भी ध्यान रखा जाएगा। साथ ही कांशीराम को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सक्रियता को भी ध्यान में रखा जाएगा।


Previous News Next News

More News

भारत का कबड्डी में ‘गोल्डन डबल’, पुरुष और महिला टीमों ने फ़ाइनल में ईरान को हराया

September 26, 2026

भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी फ़ाइनल में शनिवार को ईरान को हराकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पुरुषों के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों में अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया। महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर…

‘लस्ट स्टोरीज़ 3’: कामना के उस पार

September 26, 2026

सभी कहानियों को साथ रखिए तो एक दिलचस्प बात सामने आती है कि सेक्स इच्छा की शुरुआत नहीं है। इच्छा उससे बहुत पहले शुरू हो चुकी होती है। शायद यही वह बिंदु है, जहां ओशो की सोच प्रासंगिक हो जाती है। ओशो ने सेक्स को केवल दबाने या भोगने की वस्तु के रूप में देखने…

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

logo