राहुल के जैसी ही उनके नेताओं की राजनीति

Categorized as राजनीति

देश में इस समय एलपीजी को लेकर हाहाकार मचा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। उर्वरक की कालाबाजारी शुरू ही होने वाली है क्योंकि खाद का आयात और उत्पादन दोनों कम हो रहा है। इसके अलावा और भी कई बुनियादी समस्याएं, जो सीधे जनता से जुड़ी हैं। लेकिन राहुल गांधी की ओर से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हर्षवर्धन सपकाल एप्सटीन फाइल्स में कथित रूप से नाम होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं। इससे भी ज्यादा दिलचस्प मामला यह है कि सपकाल का प्रदर्शन भाजपा कार्यालय पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के नागपुर के मुख्यालय पर होने वाला है।

ऐसा लग रहा है कि उन्होंने राहुल गांधी को कुछ ज्यादा ही नजदीक से फॉलो कर लिया है। उन्होंने राहुल को आरएसएस के खिलाफ बोलते सुना है और एप्सटीन फाइल्स का मुद्दा उठाते भी देखा है। सो, दोनों को जोड़ कर एक कार्यक्रम बना लिया। हर्षवर्धन सपकाल ने इसके लिए प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी यानी वीबीए को भी साथ लिया। कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ता सोमवार, 23 मार्च को नागपुर में आरएसएस मुख्यालय की ओर मार्च करने वाले हैं। कांस्टीट्यूशन स्क्वायर से उनका प्रदर्शन शुरू होगा और संघ मुख्यालय की ओर बढ़ेगा। कांग्रेस ने तय किया है कि आरएसएस से पूछा जाएगा कि एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद भी नरेंद्र मोदी किस तरह से प्रधानमंत्री बने हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस के साथ साथ दिल्ली में भी नेताओं को इस प्रदर्शन और मार्च का एजेंडा समझ में नहीं आ रहा है। लेकिन हो सकता है कि राहुल और उनके लोग इससे खुश हों।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo