भाजपा में ‘सत्ता का संघर्ष’, अयोध्या मुद्दे पर आस्था से किया जा रहा है समझौता : अखिलेश

Categorized as प्रादेशिक समाचार

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच ‘सत्ता का संघर्ष’ होने का आरोप लगाया एवं कहा कि अयोध्या में लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं से समझौता किया जा रहा है।

यादव ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर दल के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेसवार्ता में भाजपा पर आरोप लगाया कि इस पार्टी का नेतृत्व लोगों की धार्मिक आस्था की रक्षा करने से ज्यादा अंदरूनी झगड़े को लेकर फिक्रमंद है।

उन्होंने आरोप लगाया,‘‘हमारी आस्था और भक्ति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हर कोई जानता है कि क्या हो रहा है, फिर भी वे चुप हैं। डबल इंजन वाली सरकार (उत्तर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार) एक साथ नहीं चल रही हैं। दोनों इंजन टकरा रहे हैं। सत्ता का संघर्ष है। उन्हें आस्था या भक्ति की कोई चिंता नहीं है।

यादव ने दावा किया कि सत्ता में बैठे लोग खजाने के लालच में ‘अंधे’ हो गए हैं और यह झगड़ा भाजपा के अंदर नियंत्रण की लड़ाई को जाहिर करता है।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि कथित चढ़ावा चोरी मामले की विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) की जांच खुद भाजपा की अंदरूनी खींचतान को उजागर करती है।

उन्होंने कहा,‘‘अगर यह प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई या आयकर विभाग का मामला होता, तो जांच दिल्ली के हाथ में होती। मगर इससे पहले कि दिल्ली इस बारे में सोच पाती, लखनऊ ने सब कुछ अपने हाथ में ले लिया। यह सत्ता के संघर्ष की वजह से हो रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने हिंदू धर्मगुरुओं और संस्थाओं से इस विवाद पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया,‘‘मैं दुनिया भर के राम भक्तों, अयोध्या के संतों, उच्चतम न्यायालय, लोकसभा अध्यक्ष, अयोध्या के नागरिकों और पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) समाज से इस पर ध्यान देने की अपील करता हूं। भाजपा मिथ्या प्रचार करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ दौरे का जिक्र करते हुए दावा किया कि इससे पार्टी संगठन और राज्य सरकार के बीच जारी अनबन सामने आ गई है।

Also Read : जीत के बाद जश्न में डूबा नॉर्वे, प्रशंसकों के नूरे नजर बने हालैंड

उन्होंने कहा, जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आए तो ऐसा लगा जैसे लखनऊ में कर्फ्यू लगा दिया गया हो। दरअसल, संगठन और सरकार के बीच बहुत बड़ा झगड़ा है।

सपा प्रमुख ने भाजपा अध्यक्ष के अपने लखनऊ दौरे के दौरान पार्टी नेताओं के साथ एक चाय की दुकान पर चाय पीने को लेकर तंज किया और कहा,‘‘जब आपके पास करने को कुछ नहीं होता, तो आप चाय पीते हैं।

यादव ने सपा के सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी इस मुहिम को तेज करके अपने जमीनी नेटवर्क को मजबूत करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की मौजूदा भाजपानीत सरकार अब भी उनके शासनकाल में शुरू की गयी परियोजनाओं का उद्घाटन कर रही है।

यादव ने राज्य सरकार पर जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया और कहा कि यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि जयप्रकाश नारायण के राजनीतिक जीवन को समर्पित एक संग्रहालय है मगर भाजपा ने समाजवादी आंदोलन से अपनी नफरत की वजह से इसे बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा का गठन हुआ था, तब इस बात पर बहस हुई थी कि भाजपा का रास्ता क्या होगा तथा उसने तय किया था कि उनका रास्ता धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी होगा।

यादव ने कहा, उनके पास दिखाने के लिए कोई समाजवादी नेता या चेहरा नहीं था। जब उनके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए, तो उन्होंने जयप्रकाश नारायण की तस्वीर लगाकर यह साबित करने की कोशिश की कि वह उन्हीं के नक्शेकदम पर समाजवादी आंदोलन के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा, आज वे (भाजपा के नेता) मुस्लिम भाइयों से इतनी नफ़रत कर रहे हैं जबकि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले प्रस्तावक भी एक मुस्लिम था।

सपा प्रमुख ने दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी के कई नेता अपना चुनाव क्षेत्र बदलना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें उन्हीं चुनाव क्षेत्रों से फिर से चुनाव लड़ना चाहिए। हम उन्हें वहीं हराने के लिए तैयार हैं।

यादव ने इंजीनियरिंग शिक्षा और मूलभूत ढांचे को लेकर भी भाजपा सरकार की आलोचना की।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo