भारी बारिश से पश्चिम रेलवे का परिचालन ठप

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मुंबई और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने से सोमवार को पश्चिम रेलवे का परिचालन पूरी तरह चरमरा गया। इसके कारण लंबी दूरी की 20 से अधिक ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

ट्रेन सेवाओं के निरस्त होने, उनके मार्ग में परिवर्तन तथा विलंब के कारण 40 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसके मद्देनजर रेल प्रशासन ने फंसे हुए यात्रियों की सहायता के लिए राहत कार्य तेज करने के साथ ही मुंबई-अहमदाबाद मुख्य रेलमार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, वसई रोड-विरार और सफाले-पालघर रेलखंडों के बीच भारी जलभराव के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर सबसे बुरा असर पड़ा है।

अपराह्न 1.50 बजे तक विरार, वाणगांव, पालघर, दहानू रोड और वलसाड जैसे स्टेशनों पर लंबी दूरी की कम से कम 22 ट्रेनों को रोक कर रखा गया था।

पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिनभर में कुल 40 से अधिक ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन के मद्देनजर कम से कम आठ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया, 10 को निरस्त करना पड़ा, जबकि कई ट्रेनों को उनके तय गंतव्य से पहले के स्टेशनों पर ही समाप्त कर दिया गया।

Also Read : विश्व कप से टीम के बाहर होने के बाद कार्लोस क्विरोज ने घाना के कोच का पद छोड़ा

अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर जिले में सुबह महज दो घंटे के भीतर लगभग 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे सुबह नौ बजे तक स्थिति बेहद गंभीर हो गई।

इस व्यवधान के कारण बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस और दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस सहित करीब आठ प्रमुख ट्रेनें रास्ते में ही फंसी रहीं।

वहीं, जलमग्न मार्ग पर ट्रेनों का दबाव और न बढ़े, इसके लिए अहमदाबाद, जोधपुर और भुज की ओर से आने वाली ट्रेनों को वापी और सूरत स्टेशनों पर ही रोक दिया गया।

इस संकट की स्थिति में पश्चिम रेलवे ने स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) की मदद से यात्रियों के लिए भोजन, पानी और जलपान की व्यवस्था की।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि पालघर में हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस के यात्रियों को भोजन के करीब 500 पैकेट बांटे गए। इसके अलावा मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस और सूरत जैसे बड़े स्टेशनों पर यात्रियों की मदद के लिए सहायता केंद्र शुरू किए गए हैं।

मुख्य रेल मार्ग के साथ-साथ मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली उपनगरीय (लोकल) ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। बोरीवली और चर्चगेट के बीच लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चलीं, जबकि विरार-दहानू खंड पर परिचालन सबसे ज्यादा प्रभावित रहा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी संबंधित ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo