भाजपा में शामिल होंगे ममता के सांसद

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ममता बनर्जी की पार्टी से अलग हुई 20 सांसदों में से 17 के भाजपा में शामिल होने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है और कई सांसदों ने ऐसी खबर से इनकार किया है। लेकिन दलबदल करने वाले एक सांसद के बयान के हवाले इसकी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कूच बिहार के सांसद जगदीश चंद बसुनिया ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए 20 में से 17 सांसद भाजपा में शामिल हो जाएंगे। बाकी तीन सांसद बाहर से भाजपा का समर्थन करेंगे।

जानकार सूत्रों के हवाले खबर है कि तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर नेशलिस्ट सिटीजंस पार्टी इंडिया यानी एनसीपीआई में शामिल हुए 20 में से 17 सांसद अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान या उसके बाद भाजपा में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि रविवार को कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में बसुनिया ने दावा किया कि 17 सांसद एक साथ भाजपा में जा रहे हैं। उनका कहना है कि चूंकि 20 सदस्यों में से दो तिहाई से ज्यादा सांसद साथ जाएंगे, इसलिए दलबदल कानून उनके ऊपर लागू नहीं होगा।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे चार मई को आए थे और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस हार कर सत्ता से बाहर हो गई थी। उसके बाद 14 जून को ममता के 28 में से 20 सांसदों ने उनका साथ छोड़ दिया था। इन सांसदों ने त्रिपुरा की स्थानीय पार्टी एनसीपीआई में विलय किया और एनडीए को समर्थन देने का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि अब ये सांसद सीधे भाजपा में शामिल होंगे।

दलबदल करने वाले 20 में से तीन सांसद, अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान भाजपा में शामिल हुए बिना बाहर से एनडीए का समर्थन करेंगे। हालांकि बसुनिया की इस बात की बाकी सांसदों ने पुष्टि नहीं की है। सांसद शताब्दी रॉय ने कहा कि फिलहाल सभी ने ऐसा कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बसुनिया का यह निजी बयान है।

एक अन्य सांसद अबू ताहेर खान ने भी कहा कि बसुनिया को सभी सांसदों की ओर से बोलने का अधिकार नहीं है। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी इस दावे से दूरी बनाई। उन्होंने कहा कि केवल इच्छा जताने से कोई व्यक्ति भाजपा में शामिल नहीं हो जाता।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo