सोनम वांगचुक बनेंगे लद्दाख के सीएम!

Categorized as राजनीति

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अच्छे दिन आने वाले हैं। खबर है कि केंद्र सरकार लद्दाख में एक निर्वाचित निकाय बनाने पर सिद्धांत रूप से सहमत हो गई है। दिल्ली में लद्दाख के नेताओं के साथ बातचीत में इस पर सहमति बनी है। हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को आगाह किया है कि वह जल्दी फैसला करे नहीं तो 19 सितंबर से फिर से लेह में प्रदर्शन शुरू हो सकता है। कहा जा रहा है कि सरकार संविधान के अनुच्छेद 371 में एक नई धारा ‘के’ जोड़ने जा रही है, जिसमें राज्य के लिए एकक निर्वाचित निकाय की व्यवस्था होगी।

सवाल है कि क्या जम्मू कश्मीर की तरह लद्दाख में भी विधानसभा बनाई जा सकती है या वहां स्थानीय निकाय या स्वायत्त निकाय जैसी किसी संस्था का गठन होगा? गौरतलब है कि दिल्ली, पुडुचेरी आदि केंद्र शासित प्रदेशों में भी विधानसभा है। तभी कहा जा रहा है कि लद्दाख का दर्जा केंद्र शासित प्रदेश का ही रहेगा लेकिन वहां विधानसभा का गठन किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो पहले चुनाव के बाद सोनम वांगचुक वहां के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि एक बार विधानसभा बनने और चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई पार्टियां चुनाव लड़ेंगी, फिर भी माना जा रहा है कि अगर विधानसभा बनती है तो पहले मुख्यमंत्री वांगचुक होंगे। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं और इस समय जम्मू कश्मीर व लद्दाख दोनों के उप राज्यपाल की भूमिका निभा रहे वीके सक्सेना से भी उनके बहुत अच्छे संबंध हैं।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo