भाजपा विधायक हब्बे टेरॉन सर्वसम्मति से असम विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए

Categorized as प्रादेशिक समाचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हब्बे टेरॉन सोमवार को सर्वसम्मति से असम की 16वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए। टेरॉन हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे।

असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने घोषणा की कि टेरॉन के पक्ष में तीन नामांकन थे और किसी ने भी उनके खिलाफ चुनाव नहीं लड़ा।

Also Read : ‘अल्फा’ ने पहले सप्ताहांत में 57 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की

उन्होंने कहा चूंकि, कोई और नामांकन नहीं है, इसलिए मैं डॉ. हब्बे टेरॉन को 16वीं असम विधानसभा का उपाध्यक्ष घोषित करता हूं।

टेरॉन ने 2023 में संपन्न परिसीमन प्रक्रिया के बाद अस्तित्व में आई अमरी विधानसभा सीट से चुनाव जीता था।

भाजपा, असम गण परिषद (अगप), बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ), कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस समेत सभी दलों के नेताओं ने टेरॉन को विधानसभा उपाध्यक्ष चुने जाने की बधाई दी। उन्होंने टेरॉन को उनके कार्यकाल के दौरान पूरा सहयोग देने का वादा किया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo