बिहार : तेजस्वी का निशांत पर तंज कहा शिक्षा मंत्री पर पूरा विश्वास

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की शैक्षणिक योग्यता (डिग्री) को लेकर तंज कसा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे बिहार के शिक्षा मंत्री पर पूरा विश्वास है कि वे निशांत कुमार को इंजीनियर बनाने का काम करेंगे। 

राजद का दावा है कि पहले जदयू नेता निशांत कुमार को इंजीनियर बताते थे, लेकिन विधान परिषद चुनाव के हलफनामे में उन्होंने स्वयं को 12वीं पास बताया है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि ये लोग सिर्फ मुझे और पिता लालू प्रसाद यादव को अपशब्द कहने और जगहों के नाम बदलने का काम कर रहे हैं। मैंने सम्राट चौधरी को ‘चीप मिनिस्टर’ कह दिया तो भाजपा के लोगों को बहुत बुरा लगा। अगर कोई ‘चीप राजनीति’ करेगा तो उसे ‘चीप’ ही कहा जाएगा।

Also Read : मोदी सरकार के 12 साल पर संजय राउत का हमला

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी सिलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं, वह इलेक्टेड नहीं हैं। अगर वह मुख्यमंत्री बन गए हैं तो उन्हें अपनी सोच में कुछ बदलाव लाना चाहिए। आज प्रदेश में सभी लोग परेशान हैं। उनके पास कोई रोडमैप नहीं है, कोई विजन नहीं है।

इधर, तेजस्वी यादव ने शौचालय को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शौचालय की एक तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार में चंद मिनटों के उपयोग के लिए बना रेड कार्पेट वाला सबसे वीवीवीआईपी शौचालय। चंद माह पूर्व प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के एक घंटे के कार्यक्रम में चंद सेकंड के उपयोग के लिए 7.41 लाख रुपए की लागत से एक अस्थायी वीवीआईपी टॉयलेट का निर्माण कराया गया। आरटीआई से खुलासा हुआ है कि बिहार जैसे राज्य के सबसे वंचित और पिछड़े जिले अररिया के रानीगंज में यह कारनामा कराया गया।

उन्होंने आगे लिखा कि सर्वविदित है कि आम आदमी को शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपए की सरकारी राशि तय है, जिसमें 20 फीसदी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता है। 7.41 लाख रुपए में गरीबों के लिए 37 स्थायी शौचालयों का निर्माण कराया जा सकता था।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo