मोदी सरकार के 12 साल पर संजय राउत का हमला

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तुलना पीएम मोदी से किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे और उनके योगदान की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। 

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि पंडित नेहरू के कार्यकाल से किसी की तुलना नहीं की जा सकती। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्होंने देश के लिए बहुत त्याग किया है।

संजय राउत ने कहा कि पंडित नेहरू 16 साल तक प्रधानमंत्री रहे। 15 अगस्त 1947 से वह देश के प्रधानमंत्री थे, लेकिन भाजपा और मोदी जी इसे मानने को तैयार नहीं हैं क्योंकि उनका कहना है कि वह निर्वाचित प्रधानमंत्री नहीं थे। उनके मंत्रिमंडल में बाबा साहेब आंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल सहित कई बड़े नेता शामिल थे। ऐसे में इसका मतलब यही हुआ कि आप सरदार वल्लभभाई पटेल को देश का पहला गृह मंत्री और बाबा साहेब आंबेडकर को पहला कानून मंत्री मानने से इनकार कर रहे हैं।

Also Read : नोएडा में ई-बस सेवा का सीएम योगी करेंगे शुभारंभ, 20 से 50 रुपए तक किराया

उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जरूर चुने गए, लेकिन वह 2019 तक ही निर्वाचित प्रधानमंत्री थे। उसके बाद जो भी चुनाव हुए, उन्हें हाईजैक किया गया। चुनाव आयोग को हाईजैक कर और सुप्रीम कोर्ट पर दबाव डालकर वह दो बार और प्रधानमंत्री बन गए। हम उन्हें 2019 के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री नहीं मानते।

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि नामांकन के समय प्रधानमंत्री ने अपनी कई बातें छिपाई थीं, लेकिन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया। ये लोग डकैती करके चुनाव जीतते हैं और खुद को निर्वाचित प्रधानमंत्री कहते हैं। उनकी तुलना नेहरू से नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मामला चार साल से सुप्रीम कोर्ट में पड़ा हुआ है। सुनवाई नहीं हो पा रही है। मीनाक्षी नटराजन, शरद पवार और ममता बनर्जी को कैसे न्याय मिलेगा? हमें कैसे न्याय मिलेगा? 

कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर कई जगहों पर प्रदर्शन हुए, लेकिन उन्हें दिखाया नहीं गया। अभिजीत दिपके के बारे में कुछ जानकारी मिली है। मैं और भी जानकारी एकत्रित कर रहा हूं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo