शिवराज का किसानों को बड़ा तोहफा, 14 जून को विदिशा में कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 14 जून को विदिशा के बेरखेड़ी जट्टू में भारत के एक मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र (कृषि विज्ञान केंद्र) का शिलान्यास किया जाएगा। 

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए किसान भाइयों और बहनों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हों। उन्होंने लिखा, “14 जून विदिशा संसदीय क्षेत्र के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे बेरखेड़ी जट्टू में आयोजित होगा। इस अवसर पर केवल कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास ही नहीं होगा, बल्कि विदिशा, रायसेन, सीहोर और देवास जिलों के लिए तैयार किए गए ‘वैज्ञानिक कृषि रोडमैप’ को भी क्रियान्वित करने की शुरुआत की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत ‘खेत बचाओ अभियान’ भी चलाया जाएगा।

Also Read : वैश्विक अस्थिरता से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद

इसमें किसानों को नकली खाद और बीज की पहचान, उनसे बचाव के तरीके, आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग, नई फसल बुआई की विधियां, जैविक खेती, फसल प्रबंधन और मौसम-आधारित सलाह जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। आधुनिक कृषि मशीनों का प्रदर्शन, विभिन्न स्टॉल और लाइव डेमो भी आयोजित किए जाएंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कृषि विज्ञान केंद्र देश के लिए एक मॉडल साबित होगा। यहां किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की पूरी ट्रेनिंग मिलेगी। उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा, “मेरा आप सबसे आग्रह है कि अपनी खेती को समयानुकूल और लाभकारी बनाने के लिए आप इस कार्यक्रम में जरूर पधारें।

यह पहल मध्य प्रदेश में कृषि को आधुनिक बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र न सिर्फ विदिशा बल्कि आसपास के जिलों के किसानों के लिए भी एक बेहतरीन संसाधन केंद्र बनेगा, जहां वे नई तकनीक, बेहतर बीज, उन्नत खेती के तरीके और विशेषज्ञ सलाह आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo