रानीखेत में सुबह सैर पर निकले सीएम धामी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह लोगों से मिलने के लिए रानीखेत पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों और सैलानियों से चाय पर चर्चा कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का फीडबैक लिया। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे हैं। इस बीच धामी गांधी चौक पर चाय की दुकान चलाने वाले पिलखोली निवासी राजेंद्र सिंह नेगी के टी स्टाल पर पहुंचे, जहां उन्होंने अखबार पढ़ा और चाय की चुस्की संग फेन का आनंद लिया और दुकान पर मौजूद लोगों से उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ व्यवसायी अजय बबली के साथ बैठकर बाजार के कारोबार, पर्यटन व्यवसाय आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। व्यवसायी बबली ने रानीखेत में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने की जरूरत बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द काम करने का आश्वासन दिलाया। सीएम धामी ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठकर जल्द से जल्द इस मामले पर बात की जाएगी।

Also Read : सीएम योगी ने किसानों, एफपीओ, कृषि वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

स्थानीय लोगों से कुशलक्षेम पूछने के बाद मुख्यमंत्री धामी कड़ी सुरक्षा में केमू स्टेशन की ओर निकले। कुमाऊं लाज में पहुंचने के बाद सीएम का अग्निवीर सैनिकों से संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान सीएम धामी ने रानीखेत के गांधी चौकी पर फोटो भी खिंचवाई।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जनपद अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का फीडबैक लिया। लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए सरकार का धन्यवाद किया।

उन्होंने आगे लिखा कि निश्चित तौर पर इस अभियान से जनता और शासन के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता और अधिक सशक्त हो रही है। इस पहल से सरकार सीधे आमजन से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझ रही है और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। इस दौरान दिल्ली से आए पर्यटकों से मुलाकात कर उनके शीतकाल यात्रा अनुभव को जाना। उनसे मिला सकारात्मक फीडबैक हमें जनहित में अहर्निश कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo