अलगाववादी नेताओं जैसी हो गई है राहुल गांधी की बुद्धि: केशव प्रसाद मौर्य

Categorized as प्रादेशिक समाचार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विदेशी धरती पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भारत की चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बुद्धि अब देशविरोधी और अलगाववादी नेताओं जैसी हो गई है। 

केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत की संवैधानिक संस्थाओं को विदेशी भूमि से निशाना बनाना सत्ता से दूर होने की विचलित अवस्था का परिणाम है। इस जन्म में प्रधानमंत्री की कुर्सी नहीं मिलने की हताशा और निराशा में दिया गया राहुल गांधी का यह बयान निंदनीय है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और उनसे तत्काल माफी मांगने की मांग करते हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर पर, विधानसभा चुनावों और निकाय चुनावों में मेहनत करनी चाहिए। भाजपा के नेता मेहनत करेंगेतो टीएमसी, सपा और कांग्रेस नहीं जीत पाएगी। कमल का फूल खिलेगा और 2047 तक देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने ये भी दावा किया कि जिन प्रदेशों में नहीं है, वहां भी बनेगी।

Also Read : रानीखेत में सुबह सैर पर निकले सीएम धामी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव की बुद्धि खराब हो गई है। बिहार चुनाव के बाद से वे संतुलन खो चुके हैं और मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। बौखलाहट में दिए गए बयान और लगाए गए पोस्टर हताशा दिखाते हैं। गुंडा माफिया के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होगी।

किसानों के मसीहा और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा विरोधी सभी दल आपा खो चुके हैं और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा। जनता चुनाव में कमल खिलाकर जवाब देगी।

एक्स पोस्ट में डिप्टी सीएम ने कहा कि अपने आका जार्ज सोरोस की मानसिक गुलामी छोड़कर राहुल गांधी को विकसित भारत के लिए मोदी सरकार का सकारात्मक समर्थन करना चाहिए। जर्मनी, अमेरिका हो या कोई और देश, भाजपा के खिलाफ उनको देश के भीतर लड़ने की कला आनी चाहिए। दरअसल, आज के इन बनावटी गांधी के लिए राजनीति महज एक टाइमपास मनोरंजन है। इसलिए राष्ट्र निर्माण में लगी भाजपा का वह कतई मुकाबला नहीं कर सकते।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo