सीएम योगी ने किसानों, एफपीओ, कृषि वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

Categorized as प्रादेशिक समाचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित ‘किसान सम्मान दिवस’ में शामिल हुए। सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर विधान भवन प्रांगण स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। 

सीएम योगी ने पांच किसानों को ट्रैक्टर की चाबी भी दी। साथ ही 25 ट्रैक्टरों को झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही किसानों, वैज्ञानिकों, एफपीओ आदि को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने चौधरी चरण सिंह के वक्तव्य का जिक्र करते हुए कहा कि वे हमेशा देश, गांव व किसान के हित में काम करते थे। वे कहते थे कि जब तक किसान गरीब रहेगा, भारत अमीर नहीं हो सकता। ग्रामीण भारत ही असली भारत है। भारत की समृद्धि का मार्ग देश के खेत व खलिहान से होकर गुजरता है। जागरूक जनशक्ति ही सफल लोकतंत्र का आधार है। यूपी सरकार में उन्हें जब मौका मिला तो भूमि सुधार कार्यक्रम लागू किया।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने जालौन की प्रवेशिका, शाहजहांपुर से उधम सिंह, फतेहपुर से मुकेश, मुजफ्फरनगर से श्रीपाल और लखीमपुर खीरी से जमाइफ खान को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की।

सीएम योगी ने विभिन्न फसलों के उत्कृष्ट उत्पादन के लिए किसानों को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी को एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट किए।

Also Read : अक्षय खन्ना रातों-रात स्टार नहीं बने, यह बरसों की मेहनत का नतीजा है: अमीषा पटेल

उन्होंने धान उत्पादन के लिए कमलनाथ, गेहूं उत्पादन के लिए बिजेंद्र कुमार सिंह, चना उत्पादन के लिए आशीष तिवारी, मटर उत्पादन के लिए रामकिशुन, सरसों उत्पादन के लिए हीरालाल, अरहर उत्पादन के लिए रणधीर सिंह और ज्वार उत्पादन के लिए अमरेश कुमार को एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा किसान सम्मान दिवस पर विशिष्ट महिला किसान का पुरस्कार संध्या सिंह को दिया गया। उन्हें 75 हजार रुपए, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

वहीं एफपीओ में विकास कुमार सिंह (जया सीड्स कंपनी लिमिटेड, वाराणसी) को एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंट किया गया।

कुलदीप मिश्र (गोंडा) को बीज विकास निगम में सर्वाधिक बीज सप्लाई करने वाले एफपीओ के लिए सम्मानित किया गया। औद्यानिक खेती के लिए विकास कुमार सिंह को एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान किया गया। कृषि वैज्ञानिक के लिए डॉ. धीरज कुमार तिवारी (कृषि विज्ञान केंद्र, उन्नाव) को सम्मानित किया गया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo