तृणमूल का आगे क्या होगा?

Categorized as राजनीति

यह लाख टके का सवाल है कि तृणमूल कांग्रेस का क्या होगा? इसमें कोई संदेह नहीं है कि ममता बनर्जी सडक पर उतर कर लड़ने वाली नेता हैं और वे आसानी से भाजपा को सरकार नहीं चलाने देंगी। जिस तरह भाजपा को ओडिशा में कोई चुनौती नहीं मिल रही है वैसा पश्चिम बंगाल में नहीं होगा। वहां ममता बनर्जी लगातार सरकार से भिड़ती रहेंगी। लेकिन उम्र उनके साथ नहीं है। दूसरे, उन्होंने भतीजे अभिषेक बनर्जी को अपना उत्तराधिकारी बनाया है लेकिन उनकी छवि वैसी नहीं है, जैसी ममता की रही है। इसलिए पार्टी के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गौरतलब है कि चुनाव के बीच में यह अफवाह उड़ी थी कि तृणमूल कांग्रेस के 15 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। उनके कुछ राज्यसभा सांसदों के भी भाजपा के संपर्क में होने की बात कही गई थी। इसके जवाब में तृणमूल ने कहा कि भाजपा के सांसद ममता बनर्जी के संपर्क में हैं।

असल में चुनाव के दौरान भाजपा का यह माइंडगेम था, जिसके तहत यह साजिश थ्योरी प्रचारित की गई कि ममता बनर्जी के सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। लेकिन अब क्या सचमुच ऐसा हो सकता है? क्या साजिश थ्योरी सही साबित हो सकती है? ध्यान रहे पश्चिम बंगाल का इतिहास ऐसा ही रहा है। लेफ्ट के लोग तो पार्टी छोड़ कर नहीं गए। लेकिन कांग्रेस के अनेक नेता पार्टी छोड़ कर गए। ममता बनर्जी की पूरी पार्टी कांग्रेस नेताओं से बनी है। इन नेताओं को सत्ता में रहने की आदत है। अगर उनको लगता है कि अब पश्चिम बंगाल में भाजपा भी कई सालों तक रहने वाली है तो वे पाला बदल सकते हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा इसी लोकसभा में अपने सांसदों की संख्या बढ़ा कर बहुमत तक पहुंचना चाह रही है। इसलिए हैरानी नहीं होगी अगर बंगाल में ऑपरेशन लोटस शुरू हो। मुस्लिम बहुल इलाकों को छोड़ कर दूसरे इलाकों के सांसद पाला बदल सकते हैं। ममता की पार्टी के 29 सांसद हैं।


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo