रूस में चुनाव के आखिरी दिन बड़ा ड्रोन हमला

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के साढ़े चार साल के बाद पहली बार रूस में संसदीय चुनाव हो रहे हैं। चुनावों के आखिरी दिन रविवार को राजधानी मॉस्को और आसपास के शहरों में ड्रोन से बड़ा हमला हुआ। बताया जा रहा है कि इस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। ड्रोन हमलों में मरने वालों में एक 44 साल की महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। रूसी अधिकारियों ने ड्रोन हमले के अलावा चुनाव को प्रभावित करने के लिए ऑनलाइन वोटिंग सिस्टम पर साइबर हमले का भी दावा किया है।

हमले की जानकारी देते हुए मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि मॉस्को की एक बड़ी ऑयल रिफाइनरी को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि रिफाइनरी में किसी के मारे जाने की जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि यूक्रेन की ओर से अब रूस के तेल संयंत्रों पर हमला हो रहा है। इस वजह से रूस को अपनी जरुरत का पेट्रोल और डीजल दूसरे देशों से खरीदना पड़ रहा है। उसकी अपनी रिफाइनिंग क्षमता कम हो गई है।

बहरहाल, मॉस्को के मेयर ने बताया कि शनिवार से रूस ने 16 सौ से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया है। इनमें करीब साढ़े चार सौ ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। उन्होंने बताया कि एक ड्रोन के 21 मंजिला इमारत से टकराने के बाद आग लग गई। इसके बाद करीब चार सौ लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया। इनमें 70 बच्चे भी शामिल थे। गौरतलब है कि रूस में शुक्रवार से संसदीय चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। यह फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के पूर्ण पैमाने के हमले के बाद पहला संसदीय चुनाव है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सैनिकों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने इस चुनाव को यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के लिए जनता के समर्थन की परीक्षा के तौर पर पेश किया है। चुनाव के नतीजों को रूस पुतिन की नीतियों और यूक्रेन युद्ध के समर्थन के तौर पर पेश कर सकता है। बहरहाल, भारतीय समय के मुताबिक रविवार रात साढ़े 11 बजे से शुरुआती नतीजे आने की उम्मीद है। चुनाव के पूरे नतीजे सोमवार तक सामने आ सकते हैं। इस बीच रूसी अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में यूक्रेन के दखल का आरोप लगाया है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, मॉस्को की ऑनलाइन वोटिंग सिस्टम पर साइबर हमला हुआ। हालांकि, हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ होने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।


Previous News Next News

More News

जंतर मंतर बेअसर नहीं रहा है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बुरी तरह से हारने और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार में से तीन सीटों पर जीत जाने के बाद ऐसी व्याख्या की जा रही है, जैसे जंतर मंतर पर हुआ छात्रों का आंदोलन…

जाटों ने दिखाया कि कैसे राजनीति होती है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जाट जीते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यश डबास अध्यक्ष तो निर्दलीय दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष बने हैं। आमतौर पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जाति का गणित ज्यादा देखा जाता है। लेकिन दिल्ली छात्र संघ के चुनाव में जाति…

बालेन और तारिक कब आएंगे भारत?

September 21, 2026

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान अभी तक भारत नहीं आए हैं। तारिक रहमान तो भारत आने से पहले चीन की यात्रा कर आए हैं, जबकि यह अघोषित नियम था कि इन दोनों देशों के प्रधानमंत्री शपथ लेने के बाद सबसे पहले भारत की यात्रा करते हैं। य़ह परंपरा पहले…

आईएफएस लॉबी पर खेल बिगाड़ने का आरोप

September 21, 2026

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत की यात्रा टाल रहे हैं। इससे पहले वे चीन की यात्रा पर चले गए। कहा जा रहा है कि इसके पीछे उनके भारत यात्रा टालने के पीछे कुछ हाथ भारत की अंदरूनी राजनीति का भी है। जानकार सूत्रों का कहना है कि विदेश सेवा के अधिकारियों यानी आईएफएस अधिकारियों…

व्यवस्था को चुभने वाले अधिकारी

September 21, 2026

मुंढे मई 2026 में एफडीए आयुक्त बने। कुछ ही महीनों में विभाग ने हजारों निरीक्षण किए, सैकड़ों लाइसेंस निलंबित किए, करोड़ों रुपये का मिलावटी या असुरक्षित माल जब्त किया और गुटखा-पान मसाला के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई की। बड़े ब्रांड, पुराने होटल, क्विक-कॉमर्स गोदाम, यहाँ तक कि मुंबई हाईकोर्ट की कैंटीन भी इस दायरे…

logo