वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है।

सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में लाल रंग का कम तथा आरएसएस/भाजपा के भगवा रंग का (भगवाकरण) ज्यादा है, तो ऐसे में लोगों में चर्चा यही है कि यह सब उनका वोटों के स्वार्थ की खातिर गिरगिट की तरह लगातार रंग बदलना है या फिर मुसलमानों पर से सपा प्रमुख का वोट पाने का भरोसा उठ जाना है।

उन्होने कहा वैसे भी यूपी के खासकर मुस्लिम समाज को इस कड़वी हकीकत का पूरी तरह से एहसास है कि पिछले चुनावों में सपा को उनके द्वारा अधिकांश एकतरफा वोट देने के बावजूद भी यह पार्टी यूपी व केन्द्र की सत्ता में भाजपा को सरकार बनाने से नहीं रोक पाती है तो इस पार्टी को बार-बार वोट देकर अपना वोट खराब क्यों किया जाये और इस मामले में अब वे अपरकास्ट में से खासकर ब्राह्मण समाज की तरह ही अपना रवैया काफी तेजी से बसपा के पक्ष में बदल रहे हैं।

Also Read : ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

सुश्री मायावती ने कहा क्योंकि बसपा यूपी में खासकर अपराध नियंत्रण व शान्ति-व्यवस्था के मामलों में कानून द्वारा कानून के राज के साथ ही व्यापक जनहित, जनकल्याण एवं विकास के मामलों में भी बेहतरीन आयरनलेडी राज यहाँ कई बार स्थापित करके दिखा चुकी है और जिसकी सर्वसमाज के हित व कल्याण में प्रदेश को सख्त जरूरत भी है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा इसके साथ ही सपा को यह भी जनता को जरूर बता देना चाहिये कि अब इनके ‘पीडीए’ की असली वास्तविकता क्या है क्योंकि चुनावी स्वार्थ में अब तक इन्होंने कभी ‘पीडी’ को ‘पिछड़ा, दलित’ बताया तो कभी ‘पीडी’ को ‘पण्डित’ बताया है।

उन्होंने कहा कभी अपने आपको ‘अम्बेडकरवादी’ दर्शाने के चक्कर में बसपा का ‘नीला’ रंग वाला वस्त्र धारण कर तस्वीरें खिंचवाई है, किन्तु इसको लोगों ने फौरन ही फेक अम्बेडकरवादी कहकर रिजेक्ट भी कर दिया। बसपा सर्वसमाज हेतु ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त वाली अम्बेडकरवादी पार्टी है तथा सभी को रोटी-रोजगार-युक्त आत्म-सम्मान व स्वाभिमान आदि का जीवन जीने की पक्षधर है। इसीलिये सर्वसमाज में बीएसपी का अपना सम्मान है।

Pic Credit : UNI


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo