नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Categorized as प्रादेशिक समाचार

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं।

प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का उल्लेख किया। दलील सुनने के बाद न्यायाधीश ने अधिवक्ता को याचिका दाखिल करने की अनुमति दे दी। मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी।

श्री मिलन प्रधान को शुक्रवार को पूर्वी मेदिनीपुर के चंडीपुर से 2007 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उनमें मुवक्किल को पहले ही एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है और उन्हें पांच अन्य मामलों में भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने इन मामलों में गिरफ्तारी से सुरक्षा देने की मांग की।

श्री प्रधान छह अक्टूबर को होने वाले नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

Also Read : केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

पुलिस के अनुसार, श्री प्रधान के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, हत्या के कथित इरादे से अपहरण, साक्ष्य नष्ट करने, अनधिकृत प्रवेश और शस्त्र अधिनियम के तहत अपराधों से संबंधित मामले दर्ज हैं। ये मामले 2007 के नंदीग्राम आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए थे।

पुलिस ने बताया कि श्री प्रधान के खिलाफ हत्या के चार मामले दर्ज हैं। इनमें तीन प्राथमिकी नंदीग्राम थाने और एक खेजुरी थाने में दर्ज की गयी थी। इन मामलों में श्री प्रधान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लंबे समय से लंबित थे। चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत लंबे समय से लंबित गैर-जमानती वारंट की तामील के लिए उनकी गिरफ्तारी की गयी।

हल्दिया अनुमंडलीय अदालत ने शनिवार को प्रधान को तीन अक्टूबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

पुलिस के मुताबिक रविवार को उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया, जिससे उनके खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या पांच हो गयी है। श्री प्रधान की गिरफ्तारी के कुछ घंटे पहले ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करेगी। यह घोषणा सुश्री बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल खेमे की उम्मीदवार संचित प्रधान डे के नामांकन वापस लेने के बाद की गयी।

नंदीग्राम उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से कई घटनाक्रम सामने आए हैं। इनमें सुश्री बनर्जी और रितब्रत बनर्जी खेमों के बीच तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न को लेकर विवाद भी शामिल है।

Pic Credit : UNI


Previous News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo