राहुल के इंदौर कार्यक्रम के बाद बढ़ा विवाद

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। राहुल गांधी के मंच पर एक कॉमेडियन की मौजूदगी और नरेंद्र मोदी का मजाक बनाए जाने को ल कर भाजपा हमलावर है।  भाजपा ने कांग्रेस को जोकरों की पार्टी कहा है। यहां तक कि भाजपा ने यह आरोप भी लगाया है कि राहुल के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान किया गया।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी कॉमेडियंस और जोकर्स की पार्टी बन गई है। वे हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं… रेस्ट इन पीस’। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी कांग्रेस पर हमला किया और एक्स पर लिखा, ‘राहुल और कांग्रेस पार्टी नैतिक दिवालियापन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। छात्र संवाद का इस्तेमाल पीएम मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए करना बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कृति की चौंकाने वाली कमी दिखाता है’।

दूसरी ओर कांग्रेस ने इसका जवाब दिया और भाजपा व आरएसएस पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला और भ्रष्ट करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव और संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के साथ खड़े हैं, इसलिए सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और जवाबदेही मांग रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की थीम ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ रखी गई थी। यह कार्यक्रम इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में हो चुका है। इंदौर में छात्रों ने शिक्षा, भर्ती, परीक्षा, आरक्षण, हॉस्टल और रोजगार से जुड़े मुद्दे उठाए।

इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा बच्चों का अधिकार है, कोई अहसान या सुविधा नहीं। कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज से मिलते जुलते हाव भाव और संवाद किए। राहुल गांधी भी उनके साथ हंसते नजर आए। वे राहुल से जबरदस्ती गले लगते दिखे, जिसक बाद राहुल ने परेशान होने की एक्टिंग की। गौरतलब है कि इस तरह का एक एक्ट राहुल गांधी और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित पहले दिल्ली में भी कर चुके हैं। उसे इंदौर में एक स्टैंडअप कॉमेडियन के जरिए दोहराया गया। उसी एक्ट को लेकर भाजपा सबसे ज्यादा आहत है और कांग्रेस पर हमलावर है।


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo