क्षेत्रीय पार्टियों के सामने संकट

Categorized as राजनीति

एक एक करके देश की क्षेत्रीय पार्टियों के सामने संकट बढ़ता जा रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में दो बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों को झटका लगा है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस चुनाव हार कर सत्ता से बाहर हुई है तो तमिलनाडु में एमके स्टालिन की पार्टी न सिर्फ चुनाव हारी है, बल्कि तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले हुए बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल 25 सीट पर सिमट गई तो नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू भी अब डांवाडोल स्थिति में है क्योंकि वहां भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बना लिया है।

उससे पहले हुए चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी चुनाव हार कर सत्ता से बाहर हुई तो पंजाब में भी उसको बड़ा झटका लगा है। उसके छह राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ गए हैं। उससे पहले के चुनाव में ओडिशा में बीजू जनता दल 25 साल के बाद सत्ता से बाहर हुई और अब पार्टी के अंदर बिखराव साफ दिख रहा है।  बिहार में नीतीश कुमार और ओडिशा में नवीन पटनायक दोनों की उम्र और सेहत साथ नहीं है। इसी तरह महाराष्ट्र में शिव सेना और एनसीपी दोनों में टूट हो गई और टूटने के बाद दोनों पार्टियां कमजोर हुई हैं। एक तरह से भाजपा के ऊपर आश्रित हुई हैं। तेलंगाना में बीआरएस और आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस की स्थिति भी अच्छी नहीं है।


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo