शुभेंदु ही सीएम बनेंगे या कोई और?

Categorized as राजनीति

यह बड़ा सवाल है क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान संकेत तो बहुत दिए गए लेकिन किसी जगह पर कहा नहीं गया कि भाजपा चुनाव जीतेगी तो शुभेंदु अधिकारी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा के बारे में यह आम धारणा है कि वह इस बात की परवाह नहीं करती है कि कोई नेता बाहर से आय़ा है या पारंपरिक रूप से भाजपा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ा हुआ है। भाजपा का मानना है कि अगर कोई नेता पार्टी में आ गया तो उसने भाजपा की विचारधारा स्वीकार कर ली इसलिए उसे मुख्यमंत्री या केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। पूर्वी और पूर्वोत्तर के राज्यें में तो ऐसा बहुत देखने को मिला है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी कांग्रेस से आए हैं और पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में भाजपा सरकारों के मुख्यमंत्री दूसरी पार्टियों के हैं।

तभी कई नेता मान रहे हैं कि तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ही मुख्यमंत्री होंगे। उनको भाजपा ने पिछले चुनाव के बाद नेता प्रतिपक्ष बनाया था। तब उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराया था। इस बार उनको दो सीटों से लड़ाया गया। नंदीग्राम के अलावा वे भबानीपुर में ममता बनर्जी के खिलाफ लड़े। इससे संकेत तो गया कि वे सीएम पद के दावेदार हैं। लेकिन क्या भाजपा उनको सीएम बनाएगी? उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं। नारदा स्टिंग ऑपरेशन में उनका नाम आया था। बंगाल में भाजपा के पास अपने दिलीप घोष, शामिक भट्टाचार्य, सुकांत मजूमदार जैसे अनेक नेता हैं, जो सीएम पद की दावेदारी कर रहे हैं। यह भी एक दिलचस्प संयोग है कि भाजपा के अपने जीते नेता दावेदार हैं वे सब अगड़ी जाति से आते हैं, जबकि शुभेंदु अधिकारी ओबीसी समुदाय से आते हैं। पश्चिम बंगाल में अभी तक कोई ओबीसी मुख्यमंत्री नहीं बना है। अगर शुभेंदु अधिकारी बनते हैं तो वे पहले ओबीसी मुख्यमंत्री होंगे।


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo