केरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

Categorized as राजनीति

केरल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री राहुल गांधी तय करेंगे। उनकी सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने पहले कहा था कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ चुनाव जीतता है तो मौजूदा नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। मुस्लिम लीग ने यह भी कहा था कि उसका समर्थन सतीशन को मिलेगा। य़ह नतीजों से पहले की बात थी, जब सारे एक्जिट पोल में कहा जा रहा था कि केरल में नजदीकी मुकाबला होगा। ऐसा लग रहा था कि मुस्लिम लीग के बगैर यूडीएफ की सरकार नहीं बन पाएगी। लेकिन अब स्थिति ऐसी नहीं है।

केरल के चुनाव नतीजों में यूडीएफ को बहुत बड़ा बहुमत मिला है। गठबंधन ने एक सौ से ज्यादा सीटें जीती हैं। कांग्रेस पार्टी ने अकेले बहुमत के लिए जरूरी 71 सीट का आंकड़ा पार कर लिया है। इसलिए अब मुख्यमंत्री बनाने में मुस्लिम लीग की बात का ध्यान रखने की मजबूरी कांग्रेस की नहीं होगी। हालांकि मुस्लिम लीग की बात सुनी जरूर जाएगी। सो, राहुल गांधी को नाम तय करना है तो वे किसका नाम तय करेंगे? क्या कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री बन कर जाएंगे? राहुल ने उनको राष्ट्रीय भूमिका के लिए सात साल से तैयार किया है। अब अचानक किसी नए व्यक्ति को संगठन महासचिव बनाना भी मुश्किल फैसला होगा। तभी रमेश चेन्निथला के नाम की भी चर्चा तेज हो गई। शशि थरूर पहले रेस से बाहर हो चुके हैं। ऐसा कहने वाले लोग भी हैं कि मुस्लिम लीग के नाम आगे करने से सतीशन की दावेदारी कमजोर हुई है। तभी केरल में सीएम पद की रेस दिलचस्प हो गई है।


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo