भाजपा कैसे इतने भरोसे में?

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों को लेकर भाजपा बहुत ज्यादा भरोसे में है। वैसे तो वह हर चुनाव में भरोसे में रहती है। लेकिन पश्चिम बंगाल का मामला थोड़ा अलग है। इस बार भाजपा ने पहले चरण के मतदान के दो दिन पहले यानी प्रचार बंद होने के दिन से जो माहौल बनाया है वह अभी तक कायम है। पहले चरण में भाजपा ने 152 में से एक सौ से ज्यादा सीट जीतने का नैरेटिव बनाया। यह भी कमाल की बात है कि दिल्ली से बंगाल गए तमाम पत्रकार एक जैसी बात कर रहे थे। यहां तक कि कोलकाता में राइटविंग इको सिस्टम के लोग भी वही कहानी सुना रहे थे।

हर कहानी का लब्बोलुआब यह था कि पश्चिम बंगाल के हिंदू इस बार एकजुट हैं, वे मुसलमानों की बढ़ती आबादी और उनकी बढ़ती बदमाशियों से परेशान हैं, वे भाषा व संस्कृति से ज्यादा धर्म की बात कर रहे हैं, वे ममता बनर्जी की पार्टी की तृष्टिकरण की नीति से परेशान हैं, कट मनी से लोग परेशान हैं, पाड़ा क्लब से परेशान हैं, मस्तान लोगों से परेशान हैं आदि आदि। इस आधार पर दावा किया गया कि भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर रही है।

लेकिन सवाल है कि क्या जिस तरह की धारणा बनाने की बात भाजपा कह रही है उसी आधार पर इतना भरोसा हो सकता है कि पूर्ण बहुमत मिल जाए? यह सवाल इसलिए है क्योंकि जमीनी असलियत बिल्कुल अलग है। एक जमीनी वास्तविकता यह है कि भाजपा सिर्फ 70 फीसदी वोट में लड़ी है, जबकि ममता बनर्जी सौ फीसदी वोट में लड़ी हैं। दूसरी वास्तविकता यह है कि भाजपा बंगाल के सिर्फ 70 फीसदी मतदान केंद्रों पर लड़ी है, जबकि तृणमूल कांग्रेस सौ फीसदी मतदान केंद्रों पर लड़ी है।

भाजपा के कम मतदान केंद्र पर लड़ने का अर्थ यह है कि लगभग 30 फीसदी मतदान केंद्रों पर उसकी उपस्थिति ही नहीं थी। इसकी मिसाल फालता विधानसभा सीट है, जहां 284 बूथों मे से लगभग 280 बूथ पर भाजपा का पोलिंग एजेंट नहीं था। ऐसा नहीं है कि यह स्थिति दक्षिण 24 परगना के चुनिंदा बूथ पर है। पूरे इलाके में लगभग ऐसी ही स्थिति है। यहां तक कि जिन दो सीटों से भाजपा के सीएम पद के अघोषित दावेदार और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी लड़े हैं वहां भी सभी मतदान केंद्रों पर भाजपा को पोलिंग एजेंट नहीं मिले।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ममता बनर्जी की भबानीपुर विधानसभा सीट पर 50 से कुछ ज्यादा मतदान केंद्र ऐसे थे, जहां भाजपा का पोलिंग एजेंट नहीं था। इसी तरह शुभेंदु अधिकारी ने जिस नंदीग्राम सीट पर पिछली बार ममता बनर्जी को हराया था वहां के 80 से ज्यादा पोलिंग बूथ पर भाजपा को पोलिंग एजेंट नहीं मिले थे। यह स्थिति दोनों चरणों के मतदान में रही है। हालांकि ऐसा नहीं है कि जिन बूथों पर भाजपा का पोलिंग एजेंट नहीं था वहां भाजपा को वोट नहीं पड़े होंगे। लेकिन लगभग 30 फीसदी इलाका भगवान भरोसे थे।

अगर हिंदुओं के अंदर इतना स्ट्रॉन्ग सेंटिमेंट हो की हर हाल में भाजपा को वोट देना है तभी इन बूथों पर भाजपा को वोट पड़े होंगे। अन्यथा वहां का ज्यादातर वोट तृणमूल कांग्रेस के खाते में जाएगा। इस तरह की रिपोर्ट से सरकार और चुनाव आयोग की ओर से की गई सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुलती है। सोचें, जब पूरी केंद्र सरकार, चुनाव आयोग, न्यायपालिका और केंद्रीय अर्धसैनिक बल मिल कर इतनी सुरक्षा नहीं सुनिश्चित कर सके कि भाजपा को पोलिंग एजेंट मिलें तो मतदाताओं को कैसे सुरक्षा का भरोसा हुआ होगा?


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo