केंद्रीय पर्यवेक्षक की रीलबाजी से क्या हुआ?

Categorized as राजनीति

उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी और कथित इनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजयपाल शर्मा को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर पश्चिम बंगाल भेजा गया था। खबरों में बताया गया कि उनका नाम पहले सूची में नहीं था। लेकिन बाद में खासतौर से उनको भेजा गया और उनकी ड्यूटी लगाई गई दक्षिण 24 परगना के फालता इलाके में। अजयपाल शर्मा ड्यूटी पर रिपोर्ट करते ही दनदनाते हुए फालता पहुंचे और एक जबरदस्त रील बनवाई। वह रील बहुत वायरल हुई। वह लंबी वीडियो थी, जिसमें कई तरह के तमाशे थे। उन्होंने फालता में तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार जहांगीर खान का नाम लेकर चेतावनी दी। शर्मा ने कहा कि अगर मतदातओं को धमकाने की खबर मिली या कोई घटना हुई तो अंजाम बुरा होगा। कहा गया कि उनको मतदाताओं को धमकाए जाने की सूचना मिली थी। इस नौटंकी में यह भी दिखाया गया कि लोग इतने डरे हुए हैं कि जहांगीर खान का घर नहीं बता रहे हैं।

सोचें, कैसी नौटंकी है? मौजूदा विधायक और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के घर का पता लगाना कौन सी बड़ी बात है? पूरे इलाके में दसों जगह उसके कार्यालय बने हैं। लेकिन यह नैरेटिव बनाया गया कि लोग घर नहीं बता रहे हैं। इसके लिए अजयपाल शर्मा ने एक कर्मचारी को फटकार लगाते हुए वीडियो बनवाई। बाद में उस कर्मचारी का तबादला भी हो गया। लेकिन इस नौटंकी, रीलबाजी का क्या हुआ? फालता विधानसभा की 285 बूथों में से करीब 280 बूथों पर भाजपा को पोलिंग एजेंट नहीं मिला। सोचें, अजयपाल शर्मा की रीलबाजी में बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल के जवान भी दिख रहे थे।

ये सारे लोग मिल कर पोलिंग एजेंट को सुरक्षा का भरोसा नहीं दिला पाए, जबकि रील बनाने का काम मतदाताओं का भय खत्म करने के लिए हो रहा था। इस तमाम नौटंकी के बाद नतीजा यह हुआ कि चुनाव आयोग को फालता विधानसभा का चुनाव रद्द करना पड़ा है। अब वहां 21 मई को नए सिरे से मतदान होगा। इसका कारण यह है कि मतदान के दौरान कई जगह ईवीएम से छेड़छाड़ और कई जगह मतदाताओं को धमकाने की घटना हुई। अगर अजयपाल शर्मा ने रील बनवाने और नौटंकी करने की बजाय जमीनी स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम किया होता तो शायद चुनाव रद्द करने की स्थिति नहीं बनती।


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo