मुस्लिम लीग सतीशन का समर्थन करेगा

Categorized as राजनीति

केरल में अभी नतीजे नहीं आए हैं। सिर्फ एक्जिट पोल के नतीजे आए हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि कांग्रेस जीत सकती है। लेकिन उससे पहले सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। साथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए रेस भी शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी को तय करना है कि अगर गठबंधन जीतता है तो उसकी ओर से कौन मुख्यमंत्री होगा। लेकिन उससे पहले कांग्रेस की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने नेता के नाम का ऐलान कर दिया है। मुस्लिम लीग ने कहा है कि अगर राज्य में यूडीएफ की सरकार बनती है तो वह कांग्रेस के नेता वीडी सतीशन का सीएम पद के लिए समर्थन करेगी।

ध्यान रहे सतीशन अभी कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं और इस नाते विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनको कांग्रेस की ओर से सीएम पद का दावेदार बताया जा रहा है। लेकिन उनके साथ साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता रमेश चेन्निथला भी दावेदार हैं। साथ ही कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को भी दावेदार माना जाता है। यह भी कहा जा रहा है कि केरल का मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह केसी वेणुगोपाल ही तय करेंगे। वे राहुल गांधी के सबसे करीबी हैं और सात साल से कांग्रेस के संगठन महासचिव हैं। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस किसी हाल में अकेले दम पर बहुमत यानी 71 के आंकड़े तक नहीं पहुंचेगी। तो उसे अपनी सहयोगी पार्टियों खास कर मुस्लिम लीग की राय का निश्चित रूप से ध्यान रखना होगा। मुस्लिम लीग ने अपनी राय नतीजे से पहले ही जाहिर कर दी है।


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo