बंगाल में कांग्रेस का खाता खुलेगा!

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल के चुनाव में ममता बनर्जी जीतेंगी या भाजपा पहली बार सरकार बनाएगी, इस सवाल के बाद जो सबसे बड़ा सवाल है वह ये है कि क्या कांग्रेस का खाता खुलेगा? पिछली बार कांग्रेस, सीपीएम और इंडियन सेकुलर फ्रंट ने मोर्चा बना कर चुनाव लड़ा था। इसमें कांग्रेस और लेफ्ट का खाता नहीं खुल पाया था। विपक्ष के नाते सिर्फ एक सीट इंडियन सेकुलर फ्रंट को मिली। उसके उम्मीदवार नौशाद सिद्दीकी चुनाव जीते थे। बाद में सागरदीघी सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस जीती थी लेकिन ममता बनर्जी ने कांग्रेस के इकलौते विधायक बायरन बिस्वास भी कांग्रेस में नहीं रहने दिया।

इस बार कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को चुनाव में उतारा है। वे तीन दशक से ज्यादा समय बाद चुनाव लड़े हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि वे बहरामपुर सीट जीत जाएंगे। इसी तरह लोकसभा और राज्यसभा की सांसद रहीं मौसम बेनजीर नूर तृणमूल से वापस कांग्रेस में लौटी हैं और उनको मालदा की मालतीपुर सीट से लड़ाया गया है। भाजपा यह सीट भी जीतने की उम्मीद कर रही है। तीसरी सीट भी मालदा की ही है। चांचल सीट पर उसके दो बार विधायक रहे आसिफ महबूब चुनाव लड़ रहे हैं। तृणमूल और भाजपा दोनों के वहां हिंदू उम्मीदवार हैं।


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo