भ्रष्टाचार की आग में जली पचपदरा रिफाइनरी

Categorized as राजनीति

यह बड़ी हैरानी की बात है कि राजस्थान के बाडमेर के पचपदरा में लगी रिफाइनरी की आग को प्राथमिक जांच में साजिश नहीं बताया गया है। आग लगने के बाद कहा गया था कि यह साजिश हो सकती है। चूंकि राजस्थान सीमावर्ती राज्य है तो विदेशी साजिश के आरोप लगाने में भी आसानी थी। तभी जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए को जांच सौंपी गई तो अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसमें साजिश का कोई पहलू होगा। परंतु मीडिया में एनआईए के अधिकारियों को हवाले से जो खबरें आई हैं उनमें बताया जा रहा है कि एनआईए को शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश के सबूत नहीं मिले हैं। उलटे इस जांच में पता चला है कि पचपदरा राइफाइनरी भ्रष्टाचार की आग में जली है। खराब मैटेरियल के इस्तेमाल से आग लगी। सुरक्षा के लिए जो उपकरण लगाए गए थे वे भी खराब क्वालिटी के थे और काम करने वाले लोग भी उच्च गुणवत्ता वाले नहीं थे।

सोचें, देश में और राज्य में भी ऐसी सरकार चल रही है, जिसकी टैग लाइन ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह लाइन बोली थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की बात कही जाती है। लेकिन लगभग 80 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनी रिफाइनरी उद्घाटन के एक दिन पहले ही जल गई। इसका बड़ा हिस्सा जल गया है और इसे शुरू होने में बहुत समय लगेगा। बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रिफाइनरी में कई पाइल पी फाइव अलॉय स्टील वाले होते हैं ताकि उच्च ताप बरदाश्त कर सकें। लेकिन उसकी जगह तीन से चार गुना सस्ती कार्बन स्टील का इस्तेमाल किया गया। इसी तरह बताया जा रहा है कि तेल रिफाइन यूनिट में घटिया ऑटोमेटिक सेफ्टी वॉल्व लगाया गया। यह भी बताया गया है कि वॉल्व में कई जगह पैचवर्क किए गए और हाइड्रो टेस्टिंग में एसओपी का पालन नहीं किया गया। मैन पावर भी अच्छी गुणवत्ता का नहीं होने की खबर आई है। पहले कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री के उद्घाटन की हड़बड़ी में काम बिगड़ा लेकिन अब लग रहा है कि काम तो शुरू से ही बिगड़ा हुआ था।


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo