सबको एजेंसियों का दुरुपयोग करना है

Categorized as राजनीति

विपक्षी पार्टियां आरोप लगाती हैं कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग की अनेक खबरें हर दिन आती हैं। पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु और केरल तक में ऐन चुनाव के बीच पुराने मामलों में छापा मारा गया। विपक्षी नेताओं को परेशान किया गया। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ केंद्र सरकार करती है। जिसके पास जो एजेंसी है वह उसी का दुरुपयोग करती है। राज्यों के पास विजिलेंस है या पुलिस है या प्रदूषण विभाग है तो वहां सरकारें इन एजेसियों का इस्तेमाल अपने विरोधियों को परेशान करने के लिए करती हैं। पंजाब में जहां आम आदमी पार्टी, जिसने केंद्र पर सबसे ज्यादा आरोप लगाए वह भी ऐसा ही कर रही है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने आप नेताओं के यहां छापे मारे हैं। पुराने मामलों में भी दोबारा छापे मारे जा रहे हैं। आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के यहां छापा पड़ा, जिसके 10 दिन के बाद ही वे भाजपा में शामिल हो गए। अब बताया जा रहा है कि पंजाब की आप सरकार लवली ग्रुप के खिलाफ केस बनाने में लगी है। इस बीच भाजपा में जाने वाले दूसरे राज्यसभा सांसद राजेंदर गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। उनके ट्राइडेंट ग्रुप के ऊपर प्रदूषण विभाग ने छापा मारा है। हालांकि जानकार सूत्रों का कहना है कि शुरू शुरू में दिखावे के लिए राज्य सरकार कार्रवाई कर रही है। आदे इसमें कुछ नहीं होना है।


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo