बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान

Categorized as समाचार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा की 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान हुआ। दोबारा मतदान में भी बड़ी संख्या में लोग वोट डालने निकले। शाम में जारी चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 87 फीसदी लोगों ने मतदान किया। इस आंकड़े में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। मतदान के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की खबर है। सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वोटों की गिनती चार मई को होगी।

इस बीच शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी पार्टी के काउंटिंग एजेंट्स को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अच्छी लड़ाई लड़ने के लिए बधाई भी दी। साथ ही दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस दो सौ से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। ममता बनर्जी ने एक्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करते हुए इसे “स्टॉक मार्केट में हेरफेर करने की कोशिश” बताया। उन्होंने कहा कि पहले भी 2021 और 2024 में ऐसे प्रयास हुए थे और इस बार भी वही दोहराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर लगाए गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। ममता ने कहा कि जिन लोगों ने कथित तौर पर इस तरह की कार्रवाई का सामना किया है, पार्टी उन्हें सम्मानित करेगी। उधर विवादों में घिरी फालता सीट पर अनेक मतदातओं ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वोटिंग के बाद टीएमसी के लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

बहरहाल, शनिवार को दोबारा मतदान के बाद ममता बनर्जी की पार्टी ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षा बलों ने उनके कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों में 86.11 फीसदी और डायमंड हार्बर के चार बूथों में 87.60 फीसदी वोटिंग हुई। गौरतलब है कि 29 अप्रैल को इन बूथों पर दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायत मिली थी। इसके चलते दोबारा वोटिंग का फैसला लिया गया। ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं। उधर टीएमसी ने कोलकाता खुदीराम अनुशीलन केंद्र के चुनाव अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo