धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों का मन बदला तभी तो सरकार बदली। यह बात वे भी समझ रहे हैं। लेकिन मन बदलने की बात उन्होंने दूसरे संदर्भ में कही। बाद में खुल कर भी उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के समय जो लोग मांस, मछली का सेवन करते हैं वे पाखंड करते हैं। उन्होंने लोगों से मांस, मछली छोड़ने को कहा। यह बात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में उन्होंने कही।

इसका कितना बड़ा नुकसान हुआ है उसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि बंगाली लोगों को शांत करने के लिए भाजपा के सभी प्रदेश नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला किया। उनके बारे में ऐसी बातें कहीं, जो आज तक किसी भाजपा विरोधी पार्टी के लोगों ने भी नहीं कही होगी। जो डैमेज उन्होंने किया उसे कंट्रोल करने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को माता के एक मंदिर में जाकर मछली का भोग लगवाना पड़ा और वही बैठ कर मछली खानी पडी। इसके वीडियो और तस्वीरें भाजपा की ओर से वायरल कराई गईं। धीरेंद्र शास्त्री से पहले विश्व हिंदू परिषद के कुछ नेताओं ने भी मांस, मछली न खाने की सलाह दी थी। इसका बहुत विरोध हो रहा है और बंगाली लोग इसे अपनी संस्कृति पर हमला मान रहे हैं। भाजपा को चिंता हो गई है कि राजनीतिक रूप से कमजोर हो रही ममता बनर्जी को इस विवाद से नई संजीवनी मिल गई है। ममता ने भाजपा को बंगाल विरोधी बताना शुरू कर दिया है। अगले महीने होने वाले दो सीटों के उपचुनाव पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo