ब्रिक्स मीडिया किट में भी दिखी भारतीयता की झलक

Categorized as समाचार

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शुरू हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की ओर से देश-विदेश के पत्रकारों को दिए गए मीडिया किट में घरेलू उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अपील की बानगी दिखी।

इस किट में पांच पंखुडी वाले कमल पुष्प के नीचे ब्रिक्स इंडिया 2026 की छाप वाले पिठ्ठू बैग के अंदर ओडिशा के कोरापुट की शत-प्रतिशत अरैबिका कॉफी की भीनी सुगंध है। एक सुंदर सीलन रोधी कागज के पैकेट में बंद फिल्टर कॉफी को बनाने और पीने के लिए सुंदर और उच्च गुणवत्ता वाला एक जालीदार फ्लास्क और शानदार मग है जो ‘मेक इन इंडिया’ की आकर्षक छाप छोडते हैं।

बैग के अंदर सुपर फूड कहे जाने वाले सत्तू का एक पैकेट भी है जो पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के परंपरागत आहर का हिस्सा है और जिसे प्रायः जौ, चना, मटर जैसे सात प्रकार के आनाज से बनाया जाता है। किट में सूती कपड़े से बनी रंग-बिरंगी चुनरी और कपड़े का एक थैला भी है। गौरतलब है कि श्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पिछले साल कोरापुट की काफी का विशेष रूप से उल्लेख किया था।

Also Read : उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

उन्होंने इसे “ओडिशा की शान” बताया था और कहा था कि इसकी सुगंध बेजोड़ है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि इसका कारोबार बढ़ने पर कोरापुट के पहाड़ी क्षेत्र के कॉफी किसानों और महिलाओं को फायदा होगा। राजधानी के भारत मंडपम् में भारत की अध्यक्षता में हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के अलावा इंडोनेशिया, ईरान, मिश्र, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया और सउदी अरब भी शामिल हैं।

मीडिया कक्ष के सामने सभी सदस्य देशों के ध्वज लगाए गए हैं, जहां देश-विदेश के मीडियाकर्मी इस सम्मेलन के साथ अपनी यादों को सदाबहार बनाने के लिए सेल्फी ले रहे हैं और तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। मीडिया कक्ष में सुबह नास्ते पर बेकरी में बनी चीजों के साथ पोहा मुख्य व्यंजन था। कक्ष में स्तंभों पर लगे डिजिटल पर्दों पर ब्रिक्स के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों की मुलाकातों के वीडिया के साथ भारत के प्रसिद्ध मंदिरों, बौद्ध स्थलों के चित्र और देश के विकास के झांकी भी दिखाई जा रही थी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

मोदी ने यूएई, मलेशिया, वियतनाम और इथियोपिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

September 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इथियोपिया के नेताओं के साथ शनिवार को द्विपक्षीय बैठकें कीं जिनमें महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ये बैठकें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद…

ब्रिक्स मीडिया किट में भी दिखी भारतीयता की झलक

September 12, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शुरू हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की ओर से देश-विदेश के पत्रकारों को दिए गए मीडिया किट में घरेलू उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अपील की बानगी दिखी। इस किट में पांच पंखुडी वाले कमल…

logo