उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

Categorized as समाचार

उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना का हवाला देते हुए कहा कि मिसाइलें समुद्र में गिरने से पहले लगभग 250 किलोमीटर तक उड़ीं। यह नवीनतम प्रक्षेपण अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान द्वारा अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास समाप्त करने के बाद हुआ।

उत्तर कोरिया लंबे समय से दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यासों की निंदा करता रहा है और इन्हें आक्रमण की तैयारी बताता रहा है तथा विरोध प्रदर्शन के तौर पर अपने हथियारों के परीक्षणों के साथ जवाब देता रहा है। उत्तर कोरिया ने आखिरी बार 20 अगस्त को पूर्वी सागर की ओर कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थी।

Also Read : रोहित सराफ तीन अलग किरदारों में आएंगे नजर

अमेरिकी प्रशांत कमान ने कहा कि वह उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल प्रक्षेपण से अवगत था और उसका मानना है कि इससे अमेरिका या उसके सहयोगियों के लिए तत्काल कोई खतरा पैदा नहीं हुआ। कमान ने एक्स पर कहा हम हालिया मिसाइल प्रक्षेपण से अवगत हैं और अपने सहयोगियों तथा साझेदारों के साथ करीबी परामर्श कर रहे हैं।

वर्तमान आकलनों के आधार पर, इस घटना से अमेरिकी कर्मियों या क्षेत्र, या हमारे सहयोगियों के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है। उसने कहा कि अमेरिका अपने क्षेत्र और क्षेत्रीय सहयोगियों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

मोदी ने यूएई, मलेशिया, वियतनाम और इथियोपिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

September 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इथियोपिया के नेताओं के साथ शनिवार को द्विपक्षीय बैठकें कीं जिनमें महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ये बैठकें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद…

ब्रिक्स मीडिया किट में भी दिखी भारतीयता की झलक

September 12, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शुरू हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की ओर से देश-विदेश के पत्रकारों को दिए गए मीडिया किट में घरेलू उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अपील की बानगी दिखी। इस किट में पांच पंखुडी वाले कमल…

logo