केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक एसिड टैबलेट आईपी 0.4 एमजी, मोंटेलुकास्ट टैबलेट आईपी 10 एमजी, पैरासिटामोल टैबलेट आईपी 500 एमजी और टेल्मिसार्टन टैबलेट आईपी 40 एमजी आदि।

इस सूची में शामिल अन्य उत्पादों में कैल्शियम और विटामिन डी3 टैबलेट आईपी (500 एमजी 250 आईयू), साइक्लोफॉस्फेमाइड टैबलेट आईसी 50 एमजी, गैस्ट्रो-राफ्ट (सोडियम एल्जिनेट, सोडियम बाइकार्बोनेट और कैल्शियम कार्बोनेट च्यूएबल टैबलेट), सोडियम बाइकार्बोनेट टैबलेट आईपी 500 एमजी, एनालाप्रिल मैलेट टैबलेट आईपी 5 एमजी और ओमेप्राज़ोल कैप्सूल आईपी (ओमक्योर) शामिल हैं।

Also Read : तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन दवाओं का निर्माण हरियाणा, केरल, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में स्थित विभिन्न दवा कंपनियों द्वारा किया गया था।

स्विस गार्नियर लाइफ साइंसेज (हिमाचल प्रदेश) और केरल स्टेट ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (अलाप्पुझा) द्वारा बनाई गई टेल्मिसार्टन टैबलेट आईपी 40 एमजी का नाम सूची में एक से अधिक बार आया है। हीलर्स लैब यूनिट II, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) द्वारा बनाई गई पैरासिटामोल टैबलेट आईपी 500 एमजी का नाम भी कई प्रविष्टियों में शामिल है।

इस सूची में विद्याश फार्मा (जौहर, हिमाचल प्रदेश) की बनाई गई एनालमेट-5 (एनालाप्रिल मैलेट टैबलेट आईपी 5 एमजी) और फाइनक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (गुजरात) की बनाई गई ओमेप्राज़ोल कैप्सूल आईपी (ओमक्योर) भी शामिल हैं।

औषधि नियंत्रण विभाग ने उन नमूनों की जानकारी जारी की है जो तय मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए; इनमें निर्माता के नाम, बैच नंबर और निर्णाण व समाप्ति की तारीखें शामिल हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News

More News

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

मोदी ने यूएई, मलेशिया, वियतनाम और इथियोपिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

September 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इथियोपिया के नेताओं के साथ शनिवार को द्विपक्षीय बैठकें कीं जिनमें महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ये बैठकें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद…

ब्रिक्स मीडिया किट में भी दिखी भारतीयता की झलक

September 12, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शुरू हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की ओर से देश-विदेश के पत्रकारों को दिए गए मीडिया किट में घरेलू उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अपील की बानगी दिखी। इस किट में पांच पंखुडी वाले कमल…

logo