गगनयान कार्यक्रम: एलवीएम3 एम7 मिशन के लिए क्रायोजेनिक इंजन का हॉट टेस्ट सफल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

गगनयान मिशन के लिए इस्तेमाल होने वाले एलवीएम3 रॉकेट के ऊपरी तीसरे चरण, यानी क्रायोजेनिक इंजन का ‘फ़्लाइट एक्सेप्टेंस हॉट टेस्ट’ सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी इसरो ने गुरुवार को दी। एक ताजा जानकारी में अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि उसने एलवीएम3 प्रक्षेपण यान के सातवें परिचालन मिशन (एलवीएम3 एम7) के लिए चुने गए क्रायोजेनिक इंजन की ‘फ़्लाइट एक्सेप्टेंस हॉट टेस्टिंग’ सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

यह परीक्षण नौ सितंबर, 2026 को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (आईपीआरसी) में मेन इंजन और स्टेज टेस्ट फैसिलिटी (एमईटी) में किया गया। हर मिशन के लिए क्रायोजेनिक इंजन को उड़ान के लिए मंज़ूरी मिलने से पहले ‘हॉट टेस्ट’ से गुज़रना पड़ता है। 

Also Read : मोदी की तीन दिन में पुतिन, जिनपिंग, पेजेशकियन सहित कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक

ज़्यादा ऊंचाई पर काम करने के लिए डिज़ाइन किए गए नोज़ल वाले इस उपरी चरण के इंजन की ‘हॉट टेस्टिंग’ समुद्र-स्तरीय परिस्थितियों में करने के लिए, एक ‘नोज़ल प्रोटेक्शन सिस्टम’ विकसित किया गया था और कई क्वालिफ़िकेशन परीक्षणों के माध्यम से उसे पहले ही प्रमाणित किया जा चुका था। एलवीएम3 प्रक्षेपण यान की पेलोड क्षमता बढ़ाने के लिए, एलवीएम3 के भविष्य के मिशनों की योजना सीई20 इंजन के लिए 22टी के उन्नत थ्रस्ट स्तर पर संचालित होने वाले सी32 चरण के साथ बनाई गई है।

इसे ध्यान में रखते हुए, उड़ान स्वीकृति परीक्षण 22टी थ्रस्ट स्तर पर आयोजित किया गया। सीई20 इंजन का प्रदर्शन सभी परीक्षणों पर खरा उतरा, जिससे इंजन प्रणाली के संतोषजनक प्रदर्शन की पुष्टि हुई। इस परीक्षण में, गगनयान के सी32 चरण के लिए बने एलओएक्स टैंक प्रेशराइजेशन मॉड्यूल (एलटीपीएम) का भी सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया। 2026 की चौथी तिमाही में निर्धारित एलवीएम3 एम7 मिशन के लिए इंजन का नवीकरण किया जाएगा और सी32 फ़्लाइट स्टेज में असेंबल किया जाएगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

बैंक हड़ताल से कामकाज प्रभावित

September 12, 2026

नई दिल्ली। देश भर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग का कामकाज प्रभावित हुआ। पांच दिन के कामकाजी हफ्ते सहित कई और मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल की थी। इस हड़ताल के कारण भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक सहित देश भर के सरकारी और कुछ…

logo