भारत के पास 190 परमाणु हथियार हैं!

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका की एक संस्था फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट यानी एफएएस ने दावा किया है कि भारत के 190 परमाणु हथियार हैं। उसके मुताबिक अगले कुछ सालों में भारत 35 और हथियार बना सकता है। उसके बाद यह संख्या 225 तक पहुंच सकती है। एफएएस की इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत समुद्र से परमाणु हमला करने की क्षमता को भी लगातार मजबूत कर रहा है। इसमें कहा गया है कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों के बेड़े के जरिए भारत समुद्र में अपना ‘न्यूक्लियर कवच’ बना रहा है।

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन 190 परमाणु हथियारों में से 160 से ज्यादा मौजूदा मिसाइलों के लिए हैं, बाकी नई मिसाइलों के लिए तैयार रखे गए हैं। अमेरिकी थिंक टैंक का अनुमान है कि आने वाले समय में भारत के परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ सकती है। भारत लगातार अपनी परमाणु ताकत को आधुनिक बना रहा है। पिछले कुछ वर्षों में कई नए परमाणु सक्षम हथियार सेना में शामिल किए गए हैं।

अमेरिकी संस्था की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की शुरुआत तक भारत के पास करीब 730 किलो हथियार बनाने वाला प्लूटोनियम हासिल कर लेने का अनुमान है। इतने प्लूटोनियम से 225 तक हथियार बनाए जा सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट में खुद ही कहा गया है कि यह सिर्फ अनुमान है, वास्तविक संख्या हथियार के डिजाइन और रिजर्व में रखी सामग्री पर निर्भर करती है। एफएएस की रिपोर्ट में अग्नि चार को बेहतर बनाने का भी जिक्र है।


Previous News Next News

More News

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

बैंक हड़ताल से कामकाज प्रभावित

September 12, 2026

नई दिल्ली। देश भर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकिंग का कामकाज प्रभावित हुआ। पांच दिन के कामकाजी हफ्ते सहित कई और मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल की थी। इस हड़ताल के कारण भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक सहित देश भर के सरकारी और कुछ…

logo