चुनाव आयोग से मिले टीएमसी के दोनों गुट के नेता

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों रेजीनगर और नंदीग्राम पर उपचुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव में नामांकन की अवधि समाप्त होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह का विवाद सुलझाने के लिए चुनाव आयोग ने पार्टी के दोनों खेमों के नेताओं को बुलाया था। ऋतब्रत बनर्जी और ममता बनर्जी दोनों गुट के नेताओं ने आयोग के सामने अपना पक्ष रखा।

शनिवार को पहले ऋतब्रत बनर्जी गुट ने चुनाव आयोग के सामने मौखिक दलीलें दीं और सवालों के जवाब दिए। आयोग ने उनसे दिन खत्म होने से पहले अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने को कहा। गौरतलब है कि छह अक्टूबर को रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। उससे पहले नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। दलबदल करने वाला गुट उससे पहले चुनाव चिन्ह पर फैसला चाहता है।

बहरहाल, शनिवार को ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के प्रतिनिधि भी चुनाव आयोग से मिले। उनके पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ’ब्रायन, कल्याण बनर्जी, सागरिका घोष, साकेत गोखले और वकील अभिनव सिंह शामिल थे। उन्होंने अपने को असली तृणमूल कांग्रेस बताते हुए नाम और चुनाव चिन्ह पर अपना दावा किया। अगर 16 सितंबर तक चुनाव आयोग किसी एक गुट को मान्यता नहीं देता है, तो दोनों गुटों के उम्मीदवारों को स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना पड़ सकता है। चुनाव आयोग पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त कर सकता है।


Previous News

More News

करीबी पर छापे से बढ़ी हरीश रावत की मुश्किल

September 13, 2026

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके विशेष कार्य अधिकारी यानी ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के यहां प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की छापेमारी के बाद रावत भी कठघरे में हैं। इस बीच उन्होंने शनिवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने पेशकश…

कई राज्यों में बारिश से बड़ा नुकसान

September 13, 2026

नई दिल्ली। उत्तराखंड से लेकर छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश से कई इलाकों में बड़ा नुकसान हुआ है। इसके अलावा बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हैं, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड में भारी बारिश से पिथौरागढ़ के कुलागाड़ नाले पर बना 170 फीट लंबा बैली ब्रिज पानी तेज…

ब्रिक्स ने सुरक्षा परिषद में भारत-ब्राजील की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का किया समर्थन

September 12, 2026

ब्रिक्स देशों ने संयुक्त राष्ट्र और उसकी सुरक्षा परिषद में भारत और ब्राजील की बड़ी भूमिका का समर्थन किया है। भारत और ब्राजील लंबे समय से सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी कर रहे हैं। चीन और रूस ने सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के रूप में भारत और ब्राजील की इस आकांक्षा के…

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

logo