भाजपा की झारखंड में बड़ी तैयारी

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल के चुनाव के नतीजे को लेकर जैसी तैयारी कोलकाता में हो रही है वैसी ही या उससे ज्यादा तैयारी झारखंड में हो रही है। बताया जा रहा है कि झारखंड भाजपा के नेताओं ने ट्रकों में भर कर पटाखे मंगाए हैं। भाजपा जीतती है तो आतिशबाजी की बड़ी तैयारी है। अब सवाल है कि बंगाल की जीत पर झारखंड भाजपा के नेता क्यों इतनी बड़ी आतिशबाजी का आयोजन कर रहे हैं? इसका कारण यह नहीं है कि भाजपा बंगाल जीत जाएगी या श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राज्य में भाजपा की सरकार बन जाएगी, जो दशकों का सपना है। इसका कारण यह है कि झारखंड भाजपा के नेताओं को लग रहा है कि बंगाल में अगर भाजपा जीतती है तो झारखंड में भी उसकी सरकार बनने की संभावना पैदा होगी।

ध्यान रहे भारतीय जनता पार्टी ने कुछ समय महीने पहले इसकी पहल की थी। कई सूत्रों से खबर आई थी कि भाजपा की ओर से कुछ लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर रहे हैं। हेमंत को तैयार किया जा रहा है कि वे भाजपा के साथ गठबंधन कर लें। हेमंत सोरेन को हालांकि अभी कोई समस्या नहीं है और उनके पास आदिवासी, ईसाई और मुस्लिम का एक बड़ा मजबूत वोट आधार बन गया है, जो भाजपा के साथ जाने पर बिखर सकता है।

फिर भी कानूनी मुकदमे से राहत और राज्य में कामकाज के लिए केंद्रीय मदद के नाम पर उनको तैयार किया जा रहा है। पिछले दिनों वे रांची के सांसद संजय सेठ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां नरेंद्र मोदी की होर्डिंग्स के नीचे खड़े होकर उन्होंने भाषण दिया। भाजपा मान रही है कि ममता बनर्जी के हारने के बाद हेमंत सोरेन को अहसास हो जाएगा कि वे भाजपा को झारखंड जीतने से नहीं रोक सकते हैं। इसलिए वे भाजपा के साथ आएंगे और दोनों मिल कर कांग्रेस को पूरी तरह से समाप्त कर देंगे।


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo