अकेले रोहित उठा रहे हैं अजित पवार का मामला

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत का मामला रहस्यमय होता जा रहा है। हादसे की जांच का रहस्य अपनी जगह है लेकिन राजनीतिक रहस्य भी कम नहीं है। 28 जनवरी को विमान हादसे में उनका निधन हुआ था और उसके तुरंत बाद से कहा जाने लगा कि इसमें साजिश है और जांच होनी चाहिए। अजित पवार की पार्टी राज्य सरकार का हिस्सा है और केंद्र में भी उनकी पार्टी का समर्थन सरकार के साथ है। इसके बावजूद अजित पवार के विमान हादसे की न तो पुलिस जांच कर रही है और न सीबीआई जांच कर रही है। सबसे हैरानी की बात यह है कि एनसीपी के दूसरे खेमे यानी शरद पवार खेमे के विधायक रोहित पवार को छोड़ कर यह मुद्दा कोई नहीं उठा रहा है। रोहित पवार ने हादसे को साजिश बताया और प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई तरह के परिस्थितिजन्य सबूत पेश किए तब जाकर दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार ने भी साजिश की बात कही। राज्य की उप मुख्यमंत्री बन गईं सुनेत्रा पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मिल कर इस हादसे की सीबीआई जांच की मांग की।

यह जानना बहुत दिलचस्प है कि उनके सीबीआई जांच की मांग करने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री फड़नवीस ने अजित पवार के विमान हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी। लेकिन रोहित ने विधानसभा में बताया है कि 35 दिन बीत जाने के बाद भी अभी सीबीआई ने जांच अपने हाथ में नहीं ली है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का हवाला देते हुए कहा था कि उस मामले में बिहार सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी। सो, सवाल है कि 35 दिन के बाद भी सीबीआई जांच की मंजूरी क्यों नहीं हुई है? रोहित पवार ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बार बार कहने पर भी महाराष्ट्र पुलिस ने एफआईआऱ दर्ज नहीं की। इस वजह से उनको कर्नाटक में जीरो एफआईआर दर्ज करनी पड़ी और अब उसे वहां से महाराष्ट्र के डीजीपी को ट्रांसफर किया गया है। सवाल है कि राज्य सरकार क्यों इस मामले में आगे नहीं बढ़ रही है? ध्यान रहे रोहित पवार ने विमानन मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की है।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo