फड़नवीस के हवाले अजित पवार की पार्टी

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद बहुत पावरफुल होकर उभरे हैं इसमें कोई संदेह नहीं है। उनकी कमान में भाजपा अकेले 132 सीट जीत कर बहुमत के बहुत नजदीक पहुंच गई है। बरसों क्या दशकों से कोई एक पार्टी महाराष्ट्र में बहुमत के इतने करीब नहीं पहुंची थी। भाजपा को बहुमत के नजदीक ले जाने के साथ साथ जानकार सूत्रों का कहना है कि फड़नवीस ने अजित पवार की एनसीपी को भी पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिया है। सुनेत्रा पवार की पार्टी का संचालन भी एक तरह से वे ही कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि अजित पवार के समय ही इसकी शुरुआत हो गई थी। माना जा रहा है कि दूसरे उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को काबू में रखने के लिए दोनों में सहमति बनी थी।

अजित पवार की पार्टी के बड़े नेता धनंजय मुंड को मंत्री पद से देवेंद्र फड़नवीस ने हटाया था। एक सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या में धनंजय मुंडे के एक करीबी व्यक्ति का नाम आने के बाद उनको हटाया गया था। इसे लेकर कई कहानियां प्रचलित रहीं। लेकिन अंत में मुख्यमंत्री फड़नवीस ने मुंडे का इस्तीफा लिया। उसके बाद से वे बिल्कुल हाशिए में चले गए हैं। इसी तरह अब एक तांत्रिक द्वारा महिला के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद राज्य की महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चकनकर को मुख्यमंत्री फड़नवीस ने हटाया है। ध्यान रहे चकनकर भी अजित पवार की पार्टी की नेता हैं। महिला आयोग के अध्यक्ष पद से उनको हटाने के बाद अजित पवार चाहते हैं कि चकनकर को एनसीपी की महिला शाखा से भी हटाया जाए। इसी तरह अजित पवार के विमान हादसे को लेकर उठे विवाद में भी सुनेत्रा पवार और उनका पूरा परिवार वैसे ही काम कर रहा है, जैसे फड़नवीस चाहते हैं।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo