असम भाजपा का विवाद थम नहीं रहा

Categorized as राजनीति

असम में भारतीय जनता पार्टी के अंदर का विवाद समाप्त नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बार बार सफाई देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा राज्य की 126 में से 90 सीटों पर लड़ रही है और टिकट के लिए 14 सौ के करीब आवेदन मिले थे। जाहिर है सबको एडजस्ट नहीं किया जा सकता है। हालांकि उनकी बात का ज्यादा असर नहीं हो रहा है। इसका कारण यह है कि 14 सौ के करीब आवेदन देने वाले इस बात से नाराज नहीं हैं कि उनको टिकट नहीं मिली। वे इस बात से नाराज हैं कि कांग्रेस से आए लोगों को ज्यादा टिकट मिली है। ध्यान रहे पिछले कुछ समय से भाजपा के नेता असम प्रदेश के कांग्रेसीकरण से परेशान थे। अब टिकट बंटवारे के बाद उनकी नाराजगी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि 2015 में भाजपा में शामिल होने के बाद से ही हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा के पारंपरिक चेहरों को दरकिनार करने और कांग्रेस से लाकर नेताओं को महत्व देने का काम किया। यह काम अभी तक जारी है।

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के सांसद प्रद्योत बोरदोलोई को भाजपा में शामिल किया गया और उनको दिसपुर से टिकट भी मिली। इसी तरह फरवरी में ही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा को भाजपा में शामिल कराया गया और उनको भी टिकट मिली है। भाजपा के जानकार नेताओं का कहना है कि भाजपा जिन 90 सीटों पर लड़ रही है उनमें से 28 सीटों पर पूर्व कांग्रेसी नेता लड़ रहे हैं। ये सारे नेता 2015 के बाद कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इसका अर्थ है कि हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा की एक तिहाई टिकट पूर्व कांग्रेस नेताओं को दी है। तभी भाजपा के हार्डकोर पुराने नेता मान नहीं रहे हैं। सरमा का दावा है कि उन्होंने कई नेताओं को मना लिया और चुनाव नहीं लड़ने के लिए तैयार किया है। लेकिन अब भी दर्जनों सीटों पर भाजपा के बागी चुनाव लड़ रहे हें। नाम वापसी की तारीख बीतने के बाद ही पता चलेगा कि सरमा और भाजपा की पूरी टीम लग कर कितने बागियों को मना पाई। राज्य में नौ अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होना है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo