केसी त्यागी की घर वापसी

Categorized as राजनीति

लंबे अरसे के बाद केसी त्यागी ने घर वापसी की है। वे राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने इसका ऐलान किया है। राष्ट्रीय लोकदल के नेता और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी इस मौके पर मौजूद थे। ध्यान रहे केसी त्यागी दो दशक से ज्यादा समय से जनता दल यू से जुड़े हुए हैं। शरद यादव और नीतीश कुमार दोनों के साथ उन्होंने लंबा काम किया। उससे पहले वे मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी में भी काफी समय रहे। लेकिन उससे पहले, बल्कि सबसे पहले चौधरी चरण सिंह के साथ उनके लोकदल में थे। वे चौधरी साहब के सबसे नजदीकी नेताओं में शामिल थे।

तभी चौधरी चरण सिंह को पोते की पार्टी में उनका शामिल होना उनकी घर वापसी है। इसमें सैद्धांतिक रूप से भी कोई विरोधाभास नहीं है। उन्होंने खुद ही कहा कि जनता दल यू और राष्ट्रीय लोकदल दोनों चौधरी चरण सिंह और समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के सिद्धांत का पालन करते हैं। वैसे भी दोनों पार्टियां एनडीए में ही हैं। इसलिए न तो वैचारिक विरोधाभास और न राजनीतिक टकराव है। यहां तक ठीक है। लेकिन क्या केसी त्यागी जयंत चौधरी को उनके दादा या पिता की तरह की राष्ट्रीय राजनीति का एक बड़ा चेहरा बना पाएंगे? उन्होंने इसका दावा किया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रालोद की राजनीति क्या आकार लेती है। केसी त्यागी के साथ उनके बेटे अंबरीश भी रालोद में शामिल हुए हैं।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo