बिहार में कांग्रेस और राजद की चिंता

Categorized as राजनीति

राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के मुस्लिम विधायक फैसल रहमान ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनकी मां की तबियत खराब थी, जिसकी वजह से वे दिल्ली में थे। हालांकि राजद उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह के लिए चुनाव प्रबंधन संभाल रहे फैसल अली ने कहा कि फैसल रहमान 15 मार्च की रात तक पटना में थे लेकिन 16 मार्च की सुबह वोट डालने नहीं गए। कहा जा रहा है कि किसी पुराने मर्डर केस की वजह से उनकी नस दबी हुई थी। इसी तरह कांग्रेस के तीन विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। गौरतलब है कि कांग्रेस के छह विधायक हैं, जिनमें से तीन विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, मनोज विश्वास और मनोहर प्रसाद सिंह ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। कांग्रेस ने ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले विधायकों पर कार्रवाई कर रही है लेकिन बिहार में न कांग्रेस कार्रवाई कर रही है और न राजद की ओर से कोई कार्रवाई की जा रही है।

इसका कारण बहुत स्पष्ट है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के 25 विधायक हैं। इनके दम पर राजद को मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा मिला है और तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। अगर राजद की ओर से कार्रवाई की जाती है और फैसल रहमान को पार्टी से निकाला जाता है तो विधायकों की संख्या घट कर 24 हो जाएगी। बिहार विधानसभा 243 सदस्यों की है। इसमें मुख्य विपक्षी दल बनने के लिए 24 से ज्यादा विधायक की जरुरत है। अगर फैसल रहमान को पार्टी से निकाला तो तेजस्वी का नेता प्रतिपक्ष का दर्जा खत्म होगा। वैसे भी अब भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार आ रही है, जो राजनीति में लोकलाज और परंपरा का ध्यान रखने में विश्वास नहीं करती है। इसी तरह कांग्रेस को चिंता है कि छह में से तीन विधायकों को निकाल दिया तो क्या बचेगा। उसके बाद बचे हुए तीन विधायकों को संभालना भी मुश्किल होगा। तभी दोनों पार्टियां खामोश बैठी हैं।


Previous News Next News

More News

भारत का कबड्डी में ‘गोल्डन डबल’, पुरुष और महिला टीमों ने फ़ाइनल में ईरान को हराया

September 26, 2026

भारत ने एशियाई खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी फ़ाइनल में शनिवार को ईरान को हराकर दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पुरुषों के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता और एशियाई खेलों में अपना ख़िताब सफलतापूर्वक बचाया। महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर…

‘लस्ट स्टोरीज़ 3’: कामना के उस पार

September 26, 2026

सभी कहानियों को साथ रखिए तो एक दिलचस्प बात सामने आती है कि सेक्स इच्छा की शुरुआत नहीं है। इच्छा उससे बहुत पहले शुरू हो चुकी होती है। शायद यही वह बिंदु है, जहां ओशो की सोच प्रासंगिक हो जाती है। ओशो ने सेक्स को केवल दबाने या भोगने की वस्तु के रूप में देखने…

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

logo