वक्फ कानून पर बयान की मजबूरी

Categorized as राजनीति

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव कई तरह की दुविधा के शिकार हैं। उनको यह समस्या थी कि अगर ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवार उतारे तो पार्टी की छवि मुस्लिमपरस्त वाली बनेगी। हालांकि पहले से ही राजद की छवि ऐसी है। दूसरी दुविधा यह थी कि मुस्लिम उप मुख्यमंत्री दावेदार घोषित कराया तब भी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हो सकता है, जिसका नुकसान होगा। इस चक्कर में उन्होंने कम मुस्लिम उम्मीदवार उतारे और उप मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं बनाया। प्रशांत किशोर और असदुद्दीन ओवैसी ने इसे मुसलमानों के बीच मुद्दा बना दिया। इस बीच सिर्फ चार उम्मीदवार उतारने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुसलमानों के नाम अपील जारी कर दी। ध्यान रहे नीतीश ने पिछली बार 11 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे लेकिन जीता कोई नहीं। तब वे बसपा से जीते जमां खान को पार्टी में लेकर आए और मंत्री बनाया।

नीतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने मुसलमानों के लिए कितने काम किए हैं। पसमांदा मुसलमानों का रूझान उनकी ओर हमेशा रहता है और चुनाव बाद हुए सर्वेक्षणों में कई बार पता चला है कि भाजपा के साथ होने के बावजूद नीतीश की पार्टी जनता दल यू को 15 से 20 फीसदी मुस्लिम वोट मिलते रहे हैं। तभी नीतीश की अपील और पीके व ओवैसी के प्रचार ने तेजस्वी को मुश्किल में डाला। इस बीच उनकी पार्टी के एक एमएलसी कारी सोहैब ने वक्फ कानून को फाड़ कर फेंकने का बयान दे दिया। इसके बाद तेजस्वी यादव की मजबूरी हो गई कि वे इस पर स्टैंड लें। तभी उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो वक्फ कानून को कूड़े में डाल देंगे। हालांकि उनको भी पता है और मुस्लिम समुदाय को भी पता है कि केंद्र सरकार के बनाए कानून का राज्य सरकार कुछ नहीं कर सकती है। फिर भी तेजस्वी ने यह बयान दिया। एनडीए ने उनके इस बयान को लपक लिया और वक्फ कानून पर ध्रुवीकरण का प्रयास शुरू कर दिया। टिकट कम देने और उप मुख्यमंत्री नहीं घोषित करने से ज्यादा समस्या तेजस्वी को इस बयान से होने वाली है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo