खड़गे, राहुल के सामने केरल का विवाद

Categorized as राजनीति

केरल में कांग्रेस पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। हैरानी की बात है कि पांच साल तक राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद रहे और अब उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वहां से सांसद हैं फिर भी केरल में कांग्रेस की गुटबाजी खत्म नहीं हो रही है। पिछले दिनों प्रियंका के वायनाड प्रवास के दौरान इस झगड़े के बारे में बहुत कुछ सुनने को मिला। अब खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस के नेताओं के साथ एक बैठक की, जिसमें नेता आपस में भिड़ गए। गौरतलब है कि केरल में स्थानीय निकायों के चुनाव होने वाले हैं और अगले साल अप्रैल में विधानसभा के चुनाव हैं। उससे पहले गुटबाजी खत्म कराने के लिए हुई इस बैठक में गुटबाजी ज्यादा खुल कर सामने आ गई।

बताया जा रहा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ, विधायक दल के नेता वीडी सतीशन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधाकरण और रमेश चेन्निथला चारों अलग अलग खेमा बनाए हुए हैं और अपनी अपनी राजनीति कर रहे हैं। मीटिंग के दौरान सतीशन ने शिकायत करते हुए कहा कि जोसेफ तालमेल बना कर काम नहीं करते हैं। यही शिकायत सुधाकरण की भी है। उधर चेन्निथला ने अकेले अपनी यात्रा की इसे लेकर भी पार्टी नेताओं में नाराजगी है। जब तक एके एंटनी सक्रिय थे तब तक केरल में कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी ज्यादा नुकसान नहीं करती थी। लेकिन अब वे रिटायर हो गए हैं और राहुल ने केरल की केसी वेणुगोपाल को सर्वेसर्वा बना रहा है। वेणुगोपाल पार्टी नेताओं को साथ लेकर चलने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। लेकिन उनके बगैर केरल में कोई फैसला भी नहीं हो सकता है। तभी कांग्रेस के जानकार नेताओं में अगले साल के चुनाव को लेकर भी संदेह पैदा हो गया है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo