गंगा की उलटी धार

Categorized as संपादकीय

अमेरिका अपनी ताकत का इस्तेमाल विकासशील देशों की पूंजी और औद्योगिक विशेषज्ञता को झटकने के लिए कर रहा है। भारत ने इस रुझान का मुकाबला करने की इच्छा तक नहीं दिखाई है।

एस्सार ग्रुप लगभग 15 बिलियन डॉलर के निवेश से अमेरिका में अपनी स्टील कारखाना परियोजना को पुनर्जीवित करेगा। एस्सार ग्रुप के मालिक रुइया बंधुओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके मंत्रियों की मौजूदगी में यह हाई प्रोफाइल एलान किया। इस तरह ये समूह उन भारतीय कंपनियों में शामिल हो गया है, जिन्होंने इस वर्ष अमेरिका में अरबों डॉलर के निवेश की घोषणा की है। सन फार्मस्यूटिकल्क, जेएसडब्लू स्टील, अभ्युदय ग्रुप, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज, और पीआर जिंदल समूह पहले ही डॉनल्ड ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं।

कहा जा सकता है कि जब ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ की दीवार से विदेशी उत्पादों का अमेरिका आना मुश्किल कर दिया है, वहां अपना बाजार बचाने का इन कंपनियों के पास यही रास्ता बचा है। लेकिन यह समझना जरूरी है कि सारी दुनिया की कीमत पर अपने देश को फिर ‘औद्योगिक शक्ति’ बनाने की ट्रंप की योजना से भारत जैसे पूंजी के अभाव से ग्रस्त देश के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हुई है। भूमंडलीकरण के दौर में भारत जैसे देशों की कोशिश पश्चिमी पूंजी और तकनीक को आकर्षित करने की रही। इसके लिए उन्होंने अपने नियम-कायदे बदले। लेकिन ट्रंप काल में दुनिया का सबसे विकसित देश अपनी ताकत का इस्तेमाल विकास की सीढ़ी पर पिछड़े देशों की पूंजी और औद्योगिक विशेषज्ञता को झटकने के लिए कर रहा है।

इसे भारत की विवशता की कहा जाएगा कि उसने इस रुझान का मुकाबला करने की इच्छा तक नहीं दिखाई है। नतीजतन, भारतीय बाजार से मिले अवसर से यहां की कंपनियों ने जो धन कमाया, उसका निवेश वे ‘अमेरिका को महान बनाने’ में कर रही हैं। इस क्रम में एस्सार ग्रुप का मामला और भी विवादास्पद है। भारतीय बैंकों के डिफॉल्टरों में यह समूह दसवें नंबर पर रही है। तीन भारतीय बैंकों ने उससे कर्ज वसूली की प्रक्रिया चला रखी है। टेलीकॉम, बिजली, स्टील, इन्फ्रास्ट्रक्चर, तेल आदि क्षेत्रों में निवेश के लिए एस्सार ने जो कर्ज लिए, उसका एक बड़ा हिस्सा उसने नहीं चुकाया। और अब वह विशाल निवेश अमेरिका में करने जा रही है। इस पर भारतवासियों का खुद को असहज महसूस करना लाजिमी ही है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo