हुड्डा के आगे फिर झुका आलाकमान

Categorized as राजनीति

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान को झुका दिया। पिछले करीब एक साल से राहुल गांधी ने हरियाणा में विधायक दल के नेता का चुनाव रोक रखा था। राहुल गांधी चाहते थे कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विदाई हो और नए नेता को कमान दी जाए। उन्होंने इस बारे में कई बार नेताओं से बातचीत की। कहा जा रहा है कि उन्होंने हुड्डा को याद दिलाया कि 2024 के चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है। अब जबकि कांग्रेस चुनाव हार गई है तो उनको छोड़ देना चाहिए और नए लोगों को मौका देना चाहिए। लेकिन हुड्डा ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और विधाय़क दल का नेता बनने पर अड़े रहे।

अब एक साल के बाद कांग्रेस ने विधायक दल का नेता नियुक्त करने का फैसला किया तो मुहर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम पर लगी। वे लगातार पांचवी बार कांग्रेस विधायक दल के नेता बन रहे हैं। प हले दो बार वे राज्य के मुख्यमंत्री रहे और तीसरी बार नेता प्रतिपक्ष बन रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष भी अपनी मर्जी का बनवाया है। कांग्रेस आलाकमान की पसंद कैप्टेन अजय यादव थे लेकिन हुड्डा ने उनके नाम पर वीटो किया, जिसके बाद उनका नाम कटा। हालांकि कांग्रेस आलकमान ने यह फैसला किया था कि यादव प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहिए तो हुड्डा ने राव नरेंद्र सिंह का नाम आगे किया और उनको अध्यक्ष बनवया। इस तरह हुड्डा ने प्रदेश संगठन और विधायक दल दोनों की कमान अपने हाथ में रखी है। इससे पहले भी चौधरी उदयभान को हुड्डा ने ही अध्यक्ष बनवाया था। वे दलित समाज के थे।


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo